फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IAS टीना डाबी की शादी आज: जयपुर के होटल में शानदार तैयारी, जानें कौन होंगे मेहमान और बरात के लिए कैसी है व्यवस्था

Wed, 20 Apr 2022 10:07 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 20 Apr 2022 10:07 AM IST
विज्ञापन
Ias Tina Dabi And Pradeep Gawande Wedding Today In Jaipur Know About Wedding Preparation News In Hindi
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे - फोटो : Instagram@ Tina Dabi

आईएएस टॉपर टीना डाबी आज जयपुर में डॉ प्रदीप गावंडे के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। जयपुर के एक होटल में शानदार तैयारी की गई है। मेहमानों के स्वागत के लिए भी खास इंतजाम किया गया है। इस शादी में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के साथ प्रदेशभर से जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी। डाबी और गावंडे दोनों के परिवार के सदस्य इस शादी के लिए खासा उत्साहित हैं। आइए आपको बताते हैं शादी में क्या सब खास तैयारी की गई है...

Ias Tina Dabi And Pradeep Gawande Wedding Today In Jaipur Know About Wedding Preparation News In Hindi
दोबारा शादी करने जा रहीं आईएएस टीना डाबी - फोटो : सोशल मीडिया

होटल को फूलों और लाइटिंग से पूरी तरह से सजा दिया गया है। आने वाले मेहमानों के रहने का खास इंतजाम भी किया जा चुका है। महिला गेस्ट के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। टीना और प्रदीप की शादी को काफी हाई प्रोफाइल माना जा रहा है इसलिए तैयारी भी एकदम शानदार की गई है। 

Ias Tina Dabi And Pradeep Gawande Wedding Today In Jaipur Know About Wedding Preparation News In Hindi
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे - फोटो : Amar ujala

शादी में राजस्थानी खाने के साथ ही चाइनीज, पंजाबी, मराठी, गुजराती व्यंजन भी मेहमानों को परोसे जाएंगे। इसके अलावा फास्ट फूड से लेकर और भी स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ias Tina Dabi And Pradeep Gawande Wedding Today In Jaipur Know About Wedding Preparation News In Hindi
प्रदीप गवांडे और टीना डाबी की शादी - फोटो : Instagram@ Tina Dabi

 सूत्रों के मुताबिक शादी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर कई कई केंद्रीय मंत्री भी पहुंचने वाले हैं। इसके अलावा कई बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे।  

विज्ञापन
Ias Tina Dabi And Pradeep Gawande Wedding Today In Jaipur Know About Wedding Preparation News In Hindi
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे - फोटो : Instagram@ Tina Dabi

सामने आए कार्ड के मुताबिक रिसेप्शन होटल हॉलिडे इन में होगा। होटल की आधिकारिक वेबसाइट ihg के मुताबिक यह होटल जयपुर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हवाई अड्डे से कुछ ही मिनट की दूरी पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed