फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tina Dabi: इस तरह खत्म हुई यूपीएससी टॉपर्स की लव स्टोरी, टीना के बाद अब अतहर आमिर ने भी कर ली दूसरी शादी

Mon, 03 Oct 2022 12:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 03 Oct 2022 12:00 PM IST
सार

Tina Dabi: इस तरह खत्म हुई यूपीएससी टॉपर्स की लव स्टोरी, टीना के बाद अब अतहर आमिर ने भी कर ली दूसरी शादी

विज्ञापन
Tina Dabi First Husband Athar Amir got married with mehreen kazi
टीना डाबी और अतहर आमिर - फोटो : Social Media

यूपीएससी टॉपर आईएएस टीना डाबी और अतहर आमिर की शादी ने खूब चर्चा बटोरी थी। लव स्टोरी से शादी तक पहुंचा उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। दोनों ने 2021 में तलाक ले लिया था। टीना ने 20 अप्रैल को आईएएस प्रदीव गवांडे के साथ जयपुर में दूसरी शादी कर ली थी। अब उनके पहले पति ने भी डॉ. महरीन काजी से निकाह कर लिया है। 

Tina Dabi First Husband Athar Amir got married with mehreen kazi
अतहर आमिर, महरीन काजी - फोटो : Social Media

अतहर आमिर और डॉ. महरीन काजी से शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अतहर आमिर और महरीन काजी ने एक अक्टूबर को घर पर ही निकाह किया है। इस खूबसूरत कपल की शादी की तस्वीरें और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Tina Dabi First Husband Athar Amir got married with mehreen kazi
IAS अतहर आमरि, डॉ. मेहरीन काजी - फोटो : सोशल मीडिया

इस कपल ने शादी के बंधन में बंधने के बाद कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। फोटोज में आईएएस अतहर आमिर खान ने क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। इसी के साथ अतहर ने सिर पर पगड़ी पहनी है। उनके गले में एक खूबसूरत सी हरे मोतियों की माला है। इस ड्रेस में वो किसी शहजादे से कम नहीं लग रहे हैं। इससे पहले अतहर ने सोशल मीडिया पर मेहंदी का वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें उनकी पत्नी महरीन हाथों में मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं। अतहर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि हमेशा, हमेशा के लिए साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tina Dabi First Husband Athar Amir got married with mehreen kazi
अतहर आमिर, महरीन काजी, प्रदीप गवांडे और टीना डाबी - फोटो : Social Media
कौन हैं अतहर की पत्नी महरीन 

डॉ. महरीन काजी श्रीनगर की रहने वाली हैं। वे एक डॉक्टर हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट के अनुसार वह एमडी मेडिसिन हैं। वे अभी राजीव गांधी कैंसर संस्थान और रिसर्च सेंटर दिल्ली में साइंटिफिक ऑफिसर हैं। 

विज्ञापन
Tina Dabi First Husband Athar Amir got married with mehreen kazi
टीना डाबी और अतहर आमिर - फोटो : Social Media

टीना और अतहर की लव स्टोरी
साल 2015 में भोपाल की रहने वाली टीना डाबी ने यूपीएससी टॉप किया था। टीना डाबी ने 2015 बैच में सेकंड टॉपर रहे अतहर आमिर से साल 2018 में शादी की थी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टीना और अतहर पहली बार 11 मई 2015 को नॉर्थ ब्लॉक स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग के दफ्तर में मिले थे। यहीं दोनों को पहली नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को कभी नहीं छुपाया, वे अपने साथ घूमने की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। 


टीना ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि 'अतहर और मैंने 20 मार्च को जयपुर में कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन के सामने शादी रचा ली थी। बाद में 2021 में दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें जुदा कर ली। इसके बाद टीना ने अपने ट्विटर अकाउंट और इंस्टाग्राम से अतहर को अनफॉलो कर दिया था। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को फेसबुक से अनफ्रेंड कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed