फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां पद्मावती, धड़क के बाद अब 'टाइगर जिंदा है' को लेकर भड़के लोग, थम नहीं रहा सिलसिला

Fri, 22 Dec 2017 03:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 22 Dec 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
tiger zinda hai movie protest in here after padmavati and dhadak movie
फिल्म पर विवाद
बॉलीवुड के भाईजान की आज रिलीज हुई 'टाइगर जिंदा है' को दुनियाभर में अच्छा रेस्पांस मिल रहा है, लेकिन यहां उनकी ये फिल्म वाल्मिकी समाज के निशाने पर आ गई है। राजस्थान में पिछले दिनों 'पद्मावती' को लेकर खासा बवाल हुआ था। इसके बाद श्रीदेवी की बेटी की फिल्म 'धड़क' को लेकर प्रदर्शन हुआ। अब 'टाइगर जिंदा है' पर लोग भड़क गए हैं। राजस्थान के ​कई जिलों में सिनेमाघरों मे तोड़फोड़ की गई और टाइगर जिंदा है के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

बॉलीवुड का हो सकता है मोहभंग

tiger zinda hai movie protest in here after padmavati and dhadak movie
जलाया सलमान का पुतला - फोटो : अमर उजाला
दरअसल वाल्मिकी समुदाय के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर बीते कई दिनों से सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। लेकिन आज जैसे ही सलमान की फिल्म रिलीज हुई तो बीते कई दिनों से जारी प्रदर्शन उग्र हो गए और जमकर तोड़फोड़ हुई। वहीं राजस्थान में लगातार हो रहे ​फिल्म विरोध के चलते बॉलीवुड में खासा रोष है। साथ ही राजनेताओं की लगातार हो रही बयानबाजी भी ​बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं का मोह राजस्थान से भंग कर सकती है। आए दिन होने वाले प्रदर्शनों के चलते राजस्थान की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही राजस्थान में पर्यटन व्यवसाय पर भी इसका खासा असर पड़ने की संभावना है।

रिलीज डेट तय होते ही फिर उठ सकता है विवाद

tiger zinda hai movie protest in here after padmavati and dhadak movie
padmavati ban
कुछ माह में राजस्थान में और भी कई बॉलीवुड फिल्मों का अलग-अलग कारणों से विरोध होता रहा है। जिसमें संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती विवाद का मुख्य कारण इतिहास से छेड़छाड़ रहा। गौरतलब है राजपूत समाज और करणी सेना का आरोप है महारानी पद्मिनी के इतिहास के साथ संजय लीला भंसाली ने फिल्म पद्मावती में छेड़छाड़ की है। नतीजतन इस फिल्म का विरोध इतना बढ़ा कि आंदोलन में परिवर्तित हो गया। जिसके बाद फिल्म की रिलीज तक टालनी पड़ी है। अब इस फिल्म के जल्द रिलीज होने की कोई संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली फिल्म की शूटिंग हुई विरोध की शिकार

tiger zinda hai movie protest in here after padmavati and dhadak movie
Dhadak
वहीं प्रसिद्ध ​मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक धड़क को लेकर भी राजस्थान में विरोध के सुर सुनाई दिए। हालांकि धड़क की शेड्यूल शूटिंग उदयपुर और जयपुर में खत्म हो गई है। दरअसल धड़क फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर डेब्यू कर रहे है। करण जौहर के धर्मा प्रोडेक्शन की इस फिल्म की जयपुर में हो रही शूटिंग के दौरान एक एतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचा था। जिसके बाद धरोहर बचाओ समिति के सदस्यों ने शूटिंग का विरोध किया था। शूटिंग जयपुर के आमेर किले के नजदीक स्थित एक मंदिर में की जा रही थी।
विज्ञापन

नहीं हो सकी थी रिलीज

tiger zinda hai movie protest in here after padmavati and dhadak movie
जोधा अकबर
इससे पूर्व भी राजस्थान में बॉलीवुड फिल्म को ​विरोध होते रहे। वर्ष 2008 आई आशुतोष गोवारीकर की फिल्म जोधा अकबर भी ​विरोध के चलते राजस्थान में रिलीज नहीं हो सकी थी। इस फिल्म में मुख्य भमिकाओं में रितिक रोशन और एश्व​र्या राय थे। इस​ फिल्म के विरोध में भी मुख्य रुप से करणी सेना ही थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed