फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें सलमान के खिलाफ गुस्सा, उग्र हुआ 'टाइगर जिंदा है' का विरोध

Fri, 22 Dec 2017 02:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 22 Dec 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
salman khan-s movie tiger zinda hai protest against movie by valmiki socity
जलाया सलमान का पुतला - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान की आज रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को लेकर उग्र विरोध शुरू हो गया। सलमान खान को लेकर वाल्मिकी समाज ऐसा भड़का की सिनेमा घर के बाहर तोड़फोड़ की और ऊपर चढ़कर पोस्टर फाड़े। जयपुर, कोटा, बीकानेर समते प्रदेश के कई सिनेमा घरों में प्रदर्शन हुआ है और तोड़-फोड़ की खबरें आ रही हैं। इतना ही नहीं, समाज ने जयपुर के राजमंदिर सिनेमा घर के सामने सलमान खान का पुतला भी फूंका। साथ ही राजमंदिर में फिल्म के पोस्टर फाड़कर उतार दिए, वहीं अंकुर में पत्थर मार कर शीशे तोड़ दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के शो तुरंत रद्द करने की मांग की है।

इस कारण गुस्सा हुआ एक विशेष समाज

salman khan-s movie tiger zinda hai protest against movie by valmiki socity
पोस्टर फाड़ते हुए
वाल्मिकी समाज ने आज जयपुर में कई जगह प्रदर्शन किया और अपना विरोध जताया। आरोप है कि सलमान खान ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान वाल्मिकी समाज के लिए जातिगत और आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया था।

सलमान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

salman khan-s movie tiger zinda hai protest against movie by valmiki socity
राजमंदिर के सामने लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
समाज से जुड़े लोगों ने फिल्म के पोस्टर व बैनर फाड़ दिए। उन्होंने सलमान खान पर कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही शहर के पुराने इलाके में समाज की ओर से वाहन रैली निकाली गई। सलमान खान हाय हाय के नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी दुनिया में मशहूर है ये हॉल

salman khan-s movie tiger zinda hai protest against movie by valmiki socity
पूरा पोस्टर हटा दिया - फोटो : अमर उजाला
राजमंदिर सिनेमा हॉल पूरी दुनिया में अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। जयपुर आने वाले पर्यटक भी इस सिनेमा हॉल के देखने आते हैं। प्रदर्शन के चलते सिनेमा तक आए लोगों कोभी लौटना पड़ा।
विज्ञापन

तोड़ दिया शीशा, किया जमकर विरोध

salman khan-s movie tiger zinda hai protest against movie by valmiki socity
अंकुर सिनेमा में हुई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में राजमंदिर के अलावा पारस और अंकुर सिनेमा में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। अंकुर में शीशे तोड़ दिए गए। वहीं बीकानेर समेत दूसरी जगहों से भी प्रदर्शन की खबरें सुनने को मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed