फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम राजे की तरह दिखती हैं ये बीजेपी नेता, अपने बयान से सुर्खियों में आईं

Sun, 18 Feb 2018 05:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Feb 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
The woman BJP leader who looks like Rajasthan CM vasundhara raje
वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे सिंधिया - फोटो : amar ujala

चुनावों के दौरान नेताओं के बयान उन्हें सुर्खियों में ला देते हैं। इस बार ऐसा हुआ है मध्यप्रदेश में बीजेपी की महिला नेता के बयान से, जिनका राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी गहरा रिश्ता है।

उपचुनाव में प्रचार की संभाल रखी है कमान

The woman BJP leader who looks like Rajasthan CM vasundhara raje
उपचुनाव प्रचार के दौरान यशोधरा राजे

यहां हम बात कर रहे हैं सीएम राजे की बहन और बीजेपी नेता यशोधरा राजे सिंधिया की। यशोधरा बिल्कुल वसुंधरा राजे की तरह ही दिखतीं हैं। उन्होंने भी मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव की कमान संभाल रखी है। यहां चुनाव प्रचार के दौरान मध्यप्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे ने कहा कि जो लोग कांग्रेस को वोट देंगे उन्हें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

सिंधिया बनाम सिंधिया बन रहा है ये उपचुनाव

The woman BJP leader who looks like Rajasthan CM vasundhara raje
ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्यप्रदेश की मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीट पर आगामी 24 फरवरी को मतदान होना है। राजस्थान में हुए उपचुनाव की तरह यहां भी इन उपचुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस की ओर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी हैं। वहीं, उनके सामने बीजेपी नेता और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मतदाताओं तक पहुंच बना रही हैं। ऐसे में ये उपचुनाव सिंधिया बनाम सिंधिया भी बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी रोचक बना हुआ है ये उपचुनाव

The woman BJP leader who looks like Rajasthan CM vasundhara raje
भाजपा-कांग्रेस

राजस्थान की तरह ही मध्यप्रदेश में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान की तरह ही यहां भी वर्तमान में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार है। ऐसे में यहां भी मतदाताओं के लिए भी ये उपचुनाव रोचक बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यशोधरा राजे को एक हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराया गया है ताकि वे हर गांव तक पहुंच बना सके। गौरतलब है कि इन दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था, जो विधायकों के निधन के कारण रिक्त हो गईं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज के लिए भी ये चैलेंज

The woman BJP leader who looks like Rajasthan CM vasundhara raje
शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राजस्थान के उपचुनाव के नतीजों के बाद उपचुनाव को लेकर काफी गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए जहां ये दोनों सीटें जीतना प्रतिष्ठा की लड़ाई है क्योंकि उन्हें यहां कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार देखा जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज के लिए ये उपचुनाव आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी बना है, क्योंकि इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का बोलबाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed