फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्लीमा नसरीन ने कहा, 'ये क्यों ISIS के आतंकियों जैसा बनने की कोशिश कर रहे हैं'

Sat, 16 Dec 2017 04:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 16 Dec 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
taslima nasreen wrote about her views on afrazul khan live murder and shambhulal raigar
डेमो इमेज
राजसमंद में हुए अफराजुल खान लाइव हत्याकांड को लेकर इस्लामिक कट्टरपंथियों के निशाने पर रहने वाली लेखिका ने अपने विचार पेश किए हैं। बांग्लादेश की विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इस हत्याकांड को लेकर कहा है कि हिंदू संगठन और उसके लोग आईएसआईएस के आंतकियों की तरह क्यों बर्बरतापूर्ण तरीके अपना रहे हैं। तस्लीमा ने और भी बहुत कुछ बोला है।

शंभूलाल नहीं है मानसिक रोगी

taslima nasreen wrote about her views on afrazul khan live murder and shambhulal raigar
आरोपी शंभूलाल
तस्लीमा नसरीन ने अपने बंगाली भाषा के लेख में लिखा कि अफराजुल की हत्या का वीडियो देखने पर मुझे वो बिल्कुल भी मानसिक रूप से कमजोर नहीं लगा बल्कि वो एक आम हत्यारे की तरह बेरहमी से उसका कत्ल कर रहा था।

उसको नहीं था गिरफ्तारी का डर

taslima nasreen wrote about her views on afrazul khan live murder and shambhulal raigar
फाइल फोटो
नसरीन ने लिखा है कि जिस तरह आईएसआईएस के लड़ाकों को गिरफ्तारी या मरने का कोई डर नहीं है उसी तरह शंभूलाल ने भी इस हत्या को अंजाम देते वक्त यही सोचा होगा कि मेरा ऐसा काम करने पर मुझे कोई गिरफ्तार करने नहीं आएगा या मुझे हिंदू संगठनों का ही संरक्षण मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में असहिष्णुता चर्म पर

taslima nasreen wrote about her views on afrazul khan live murder and shambhulal raigar
फाइल फोटो
विवादित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने आगे लिखा कि जब मैंने शंभूलाल रैगर के लाइव मर्डर वीडियो की ट्विटर पर आलोचना की तब मुझे लोगों ने खूब गालियां दीं और मुझसे उसके खिलाफ एक भी शब्द बोलने नहीं बोलने को कहा गया। मैंने जब गोरक्षकों द्वारा एक मुस्लिम शख्स को मौत के घाट उतार दिए जाने को लेकर भर्त्सना की तो उस दौरान भी मुझे काफी अपमानजनक बातें सुनने को मिलीं। नसरीन ने अपने लेख में लिखा है ​कि इस वक्त हिंदुस्तान में असहिष्णूता चरम पर है।
विज्ञापन

मीडिया पर साधा निशाना

taslima nasreen wrote about her views on afrazul khan live murder and shambhulal raigar
फाइल फोटो
नसरीन ने शंभूलाल रैगर के मामले की कवरेज देने पर मीडिया को जमकर कोसा। उन्होनें लिखा कि मीडिया ने रैगर की हैवानियत को सीरिया में आए दिन आईएसआईएस द्वारा लोगों के सिर काटे जाने की एक आम घटना की तरह दिखाया। नसरीन ने कहा कि आईएसआईएस के आतंकी चेहरे पर नकाब रखकर हत्याएं करते हैं मगर शंभूलाल ने तो साफ साफ भड़काऊ शब्द कहते हुए ये लाइव मर्डर किया है, जो आम बात बिल्कुल भी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed