फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार में अंधी इस ताइक्वांडो प्लेयर ने पति और 4 बच्चों को दी खौफनाक मौत

Sat, 07 Oct 2017 08:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 07 Oct 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
taekwondo player killed his husband and 4 childrens in alwar
5 हत्याओं की आरोपी संतोष - फोटो : Amar Ujala
इस ताइक्वांडो प्लेयर की आशिकी ममता पर भारी पड़ गई। उसने पति के साथ अपने चार मासूम बच्चों की हत्या करवा दी।  अलवर श​हर का रहने वाला हर इंसान 3 अक्टूबर का वो दिन कभी नहीं भूल पाएगा जब एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आज इस हत्याकांड का खुलासा हो गया है और हत्या के 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। 

पत्नी ही निकली हत्याकांड की मास्टरमाइंड

taekwondo player killed his husband and 4 childrens in alwar
5 हत्याओं की आरोपी संतोष - फोटो : Amar Ujala
अलवर  के शिवाजी पार्क में एक परिवार के 5 लोगो की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए खुलासा किया कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी और प्रेमी ने मिलकर बनवारी लाल शर्मा और उसके चार बेटों की गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी संतोष ओर उसके प्रेमी बड़ोदा मेव निवासी हनुमान प्रसाद ओर दो सुपारी किलर गाजूकी गांव निवासी कपिल ओर दीपक को गिरफ्तार किया है।

ताइक्वांडो की कोच है संतोष

taekwondo player killed his husband and 4 childrens in alwar
5 हत्याओं की आरोपी संतोष - फोटो : Amar Ujala
हत्या की मास्टरमाइंड बनवारी लाल की पत्नी संतोष और उसका प्रेमी हनुमान जाट ताइक्वांडो के खिलाड़ी है और दोनों ही बच्चों को इसकी कोचिंग देने का काम भी करते थे। बताया गया है कि दोनों जहां ताइक्वांडो सीखने का काम करते थे वहीं से ही इनके बीच प्यार परवान चढ़ा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

4-4 बच्चे होने के बावजूद करना चाहती थी दूसरी शादी

taekwondo player killed his husband and 4 childrens in alwar
5 हत्याओं की आरोपी संतोष - फोटो : Amar Ujala
पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि संतोष और हनुमान एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। इनके अवैध संबंधों को लेकर बनवारी लाल ओर उसकी पत्नी के बीच कई बार झगड़ा भी हो गया था। पत्नी के साथ बनवारी द्वारा कई बार मारपीट भी की गई। इसके बाद प्रेमी हनुमान ने संतोष से उसके पति की हत्या करने का प्लान बताया तो संतोष ने बच्चो को शादी के बीच रोड़ा बताते हुए इनकार कर दिया था जिसके बाद से ही हनुमान संतोष के पति और बच्चों को ठिकाने लगा देना चाहता था। 
विज्ञापन

हत्या के बाद अपनी स्कूटी देकर प्रेमी को किया रवाना

taekwondo player killed his husband and 4 childrens in alwar
5 हत्याओं की आरोपी संतोष - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड में आरोपी संतोष ने अपने प्रेमी और उसके सुपारी किलर साथियों का बखूबी साथ निभाया। पहले तो संतोष ने उसके घर के बाहर की गली में पहुंचे प्रेमी को छत पर इशारे से अपना घर दिखाया और बाद में खुद गेट खोलकर उन्हें अंदर दाखिल करवाया। हत्या को अंजाम देने के बाद संतोष का प्रेमी हनुमान और उसके साथियों को उसने अपनी स्कूटी की चाबी देकर तुरंत वहां से फरार करवाया, बाद में खुद छत पर जाकर अपनी बहन के पास चुपचाप सो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed