इस ताइक्वांडो प्लेयर की आशिकी ममता पर भारी पड़ गई। उसने पति के साथ अपने चार मासूम बच्चों की हत्या करवा दी। अलवर शहर का रहने वाला हर इंसान 3 अक्टूबर का वो दिन कभी नहीं भूल पाएगा जब एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आज इस हत्याकांड का खुलासा हो गया है और हत्या के 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।
पत्नी ही निकली हत्याकांड की मास्टरमाइंड
2 of 5
5 हत्याओं की आरोपी संतोष
- फोटो : Amar Ujala
अलवर के शिवाजी पार्क में एक परिवार के 5 लोगो की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए खुलासा किया कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी और प्रेमी ने मिलकर बनवारी लाल शर्मा और उसके चार बेटों की गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी संतोष ओर उसके प्रेमी बड़ोदा मेव निवासी हनुमान प्रसाद ओर दो सुपारी किलर गाजूकी गांव निवासी कपिल ओर दीपक को गिरफ्तार किया है।
ताइक्वांडो की कोच है संतोष
3 of 5
5 हत्याओं की आरोपी संतोष
- फोटो : Amar Ujala
हत्या की मास्टरमाइंड बनवारी लाल की पत्नी संतोष और उसका प्रेमी हनुमान जाट ताइक्वांडो के खिलाड़ी है और दोनों ही बच्चों को इसकी कोचिंग देने का काम भी करते थे। बताया गया है कि दोनों जहां ताइक्वांडो सीखने का काम करते थे वहीं से ही इनके बीच प्यार परवान चढ़ा था।
4-4 बच्चे होने के बावजूद करना चाहती थी दूसरी शादी
4 of 5
5 हत्याओं की आरोपी संतोष
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि संतोष और हनुमान एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। इनके अवैध संबंधों को लेकर बनवारी लाल ओर उसकी पत्नी के बीच कई बार झगड़ा भी हो गया था। पत्नी के साथ बनवारी द्वारा कई बार मारपीट भी की गई। इसके बाद प्रेमी हनुमान ने संतोष से उसके पति की हत्या करने का प्लान बताया तो संतोष ने बच्चो को शादी के बीच रोड़ा बताते हुए इनकार कर दिया था जिसके बाद से ही हनुमान संतोष के पति और बच्चों को ठिकाने लगा देना चाहता था।
हत्या के बाद अपनी स्कूटी देकर प्रेमी को किया रवाना
5 of 5
5 हत्याओं की आरोपी संतोष
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड में आरोपी संतोष ने अपने प्रेमी और उसके सुपारी किलर साथियों का बखूबी साथ निभाया। पहले तो संतोष ने उसके घर के बाहर की गली में पहुंचे प्रेमी को छत पर इशारे से अपना घर दिखाया और बाद में खुद गेट खोलकर उन्हें अंदर दाखिल करवाया। हत्या को अंजाम देने के बाद संतोष का प्रेमी हनुमान और उसके साथियों को उसने अपनी स्कूटी की चाबी देकर तुरंत वहां से फरार करवाया, बाद में खुद छत पर जाकर अपनी बहन के पास चुपचाप सो गई।