{"_id":"5a388c044f1c1b9f678c23e8","slug":"rajasthan-doctors-strike-cause-of-five-death-in-many-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों और बुजुर्ग सहित पांच की मौत, अब भी खिंची हैं दोनों खेमों में तलवारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों और बुजुर्ग सहित पांच की मौत, अब भी खिंची हैं दोनों खेमों में तलवारें
Tue, 19 Dec 2017 10:39 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एसएमएस अस्पताल जयपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हठधर्मिता अब मरीजों की जान ले रही है। लेकिन सरकार और चिकित्सक दोनों ही पांव पीछे खींचने को तैयार नहीं है। दरअसल राजस्थान में बीते तीन दिन से एक बार पुन: स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हैं। बीते माह की तर्ज पर अब भी राजस्थान सेवारत चिकित्सा संघ के बैनर तले दस हजार सरकारी चिकित्सक हड़ताल पर हैं। नतीजतन सोमवार को राजस्थान में अलग-अलग जगह पांच मरीजों ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया।
मरीजों के लिए बेपरवाह हुए दोनों पक्ष
2 of 5
अस्पताल में मरीज
मृतकों में एक 15 दिन का बीमार नवजात और एक बालिका भी सम्मलित है। वहीं दोनों पक्षों की हठधर्मिता के कारण लाखों मरीजों प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भगवान भरोसे है। हालांकि राजस्थान सरकार ने चिकित्सकों की हड़ताल के चलते रेस्मा लागू किया हुआ है। लेकिन इसका खासा असर दिखाई नहीं दे रहा है।
रेजिडेंट्स के कारण बढ़ी परेशानियां
3 of 5
डॉक्टर हड़ताल
हड़ताली चिकित्सक गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गए हैं। वहीं हड़ताल चिकित्सकों के समर्थन में प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट्स भी आ गए हैं। गौरतलब है कि बीते माह भी सात दिन चली चिकित्सकों की हड़ताल ने 30 मरीजों की जान ले ली थी। हड़ताली चिकित्सकों का आरोप है कि बीते माह हुए समझौते को सरकार अभी तक लागू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा व्यवस्थाओं का बुरा हाल
4 of 5
मुश्किल में मरीज
साथ ही सरकार चिकित्सक नेताओं के जबरन तबादले कर रही है। यह भी इस बार की हड़ताल का कारण बना है। वहीं राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ समस्या का हल निकालने के स्थान पर सिर्फ बयानबाजी कर रहे है। मंत्री की कोरी बयानाबाजी से मरीजों में खासा रोष है। जयपुर के प्रमुख सरकारी अस्पताल एसएमएस में तो सरकार के तमाम दावों के बाद भी सोमवार को ही व्यवस्थाएं चरमरा गई।
विज्ञापन
जश्न मनाने में मशगूल सरकार
5 of 5
कालीचरण सर्राफ
सीनियर चिकित्सकों के भरोसे मरीज ईलाज के लिए कई घंटों तक लाइनों में लगे रहे लेकिन उनका नंबर नहीं आ सका। वहीं बार बार हो रही हड़ताल ने सरकार के रवैये पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। बीते पूरे सप्ताह राजस्थान सरकार चार वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाती रही और प्रदेश के लाखों मरीजों को नजरदांज करती रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।