फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव में उतारे बीजेपी-कांग्रेस के इन उम्मीदवारों के कितने हैं चहेते, बता रहा है ये अकाउंट

Wed, 10 Jan 2018 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 10 Jan 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan bypoll : how many followers at twitter account of candidate
BJP-Congress
राजस्थान में आगामी 29 जनवरी को दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसके तहत आज तीनों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन दाखिल कर दिया गया है। जहां विशाल रैली के साथ ये उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंचे, वहीं इनके ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर की संख्या देखें तो हजार के पार भी नहीं मिलती।
Trending Videos

फॉलोअर की संख्या देखें तो केवल 470

Rajasthan bypoll : how many followers at twitter account of candidate
ट्विटर अकाउंट
अलवर लोकसभा सीट से उतारे गए भाजपा के उम्मीदवार डॉ.जसवंत सिंह यादव का वीडियो वायरल हुआ। इस ​वीडियो में डॉ.जसवंत सिंह यादव खुले आम धर्म के आधार पर वोट मांगते नजर रहे हैं। इनके ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर की संख्या देखें तो केवल 470 है।

इनके फॉलोअर की संख्या केवल 42

Rajasthan bypoll : how many followers at twitter account of candidate
ट्विटर अकाउंट
अलवर लोकसभा से ही कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए डॉ. करण सिंह यादव अपनी जीत का दावा करते हुए हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 'मैं पेशे से डॉक्टर हूं, यदि किसी भाई को आधी रात को कांटा भी लग जाए तो मुझे याद करके देख ले, मैं हर किसी के लिए तैयार हूं'। ट्विटर पर इनके फॉलोअर की संख्या केवल 42 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर फॉलोअर की संख्या 743

Rajasthan bypoll : how many followers at twitter account of candidate
ट्विटर अकाउंट
अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए रघु शर्मा के ट्विटर पर फॉलोअर की संख्या 743 है। यहां आज रघु शर्मा भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इसके बाद हुई जनसभा में कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा को चुनौती दी कि चुनाव में जीत और हार तो बाद की बात है, पहले उनके उम्मीदवार से भाजपा अपने उम्मीदवार की बहस तो करवा ले, इससे ही सारी हकीकत बयां हो जाएगी।
विज्ञापन

किसी के फॉलोअर 14 तो किसी का अकाउंट ही नहीं

Rajasthan bypoll : how many followers at twitter account of candidate
ट्विटर अकाउंट
मांडलगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा ने शक्तिसिंह हाडा और कांग्रेस ने विवेक धाकड़ का उम्मीदवार बनाया है। ट्विटर पर फॉलोअर की बात करें तो विवेक धाकड़ को केवल 14 लोग फॉलो करते हैं, वहीं शक्तिसिंह का ट्विटर अकाउंट ही नहीं है। अजमेर से बीजेपी के उम्मीदवार रामस्वरूप लांबा का भी कोई अकाउंट ट्विटर पर नहीं है, हालांकि उनके दिवंगत पिता सांवरलाल जाट के ट्विटर अकाउंट पर 166 फॉलोअर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed