फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस नहीं भाजपा की जीत की राह में ये बने हुए है रोड़ा

Wed, 27 Dec 2017 10:04 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
rajasthan by poll election result can be setback for bjp
बीजेपी
सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी के लिए आगामी चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं है। राजस्थान में संभवत: फरवरी में होने वाले उपचुनावों में उसकी जीत में बाधा उसके अपने नेता ही साबित हो सकते है।


वहीं विकास का दावा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए बीते कुछ माह में लिए गए फैसले उसके लिए उल्टे ही साबित हुए है। उम्मीद की जा रही है कि चुनाव आयोग जल्द ही राजस्थान में होने वाले दो लोकसभा व एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर सकता है।

लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार अपने नेताओं की बयानबाजी और गलत ​साबित हुए निर्णयों में ही उलझ कर रह गई है। वहीं कांग्रेस ने उपचुनाव की ना केवल तैयारियां प्रारंभ कर दी है अपितु अलवर लोकसभा चुनाव के​लिए उम्मीदवार का भी ऐलान कर दिया है। 

ये बने है भाजपा के लिए सिरदर्द

rajasthan by poll election result can be setback for bjp
ज्ञानदेव आहूजा
हाल ही गो-तस्करों के खिलाफ विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में आए भाजपा के रामगढ़ से विधायक ज्ञानदेव आहूजा अलवर चुनाव में पार्टी के परेशानी बन सकते है। क्योंकि अलवर सीट में मेव समाज के वोट जीत और हार में अहम भूमिका निभाते है।

वहीं अलवर में ही राज्य सरकार में मंत्री हेमसिंह भडाना के पुत्रों की खुलेआम दादागिरी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। इसके अतिरिक्त अलवर में स्थानीय भाजपा नेताओं में गुटबाजी भी ​किसी से छिपी नहीं है। वहीं अजमेर लोकसभा उपचुनाव में गुर्जर आरक्षण का मुद्दा सरकार के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। 

सीनियर भी पार्टी के लिए मुसीबत है

rajasthan by poll election result can be setback for bjp
भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : Amar Ujala
भाजपा के ​वरिष्ठ विधायकों में से एक घनश्याम तिवाड़ी वसुंधरा सरकार के खिलाफ चार वर्षों से मोर्चा खोले हुए है। हाल ही में उन्होंने नई पार्टी बनाने का भी ऐलान किया है। इतना ही नहीं वे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ भी ​बयानबाजी कर भ्रष्टाचार के ​आरोप लगाते रहे है। इसी फेहरिस्त में एक नाम कोटा से विधायक भवानी सिंह राजावत का भी है। कोटा विधायक राज्य सरकार के साथ केन्द्र सरकार के खिलाफ खुलकर अपनी बात रखते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के अधिकतर दांव उलटे

rajasthan by poll election result can be setback for bjp
किरोड़ी सिंह बैंसला

वसुंधरा सरकार बीते कुछ माह में किए गए विवादास्पद निर्णयों के कारण देश ही दुनियाभर की मीडिया में छाई रही है। ​इन निर्णयों मे फिर चाहे ​नौकरशाहों व राजनेताओं के बचाने वाला बिल हो। या फिर कथित गो-तस्कर पहलू खान की हत्या का मामला।

वहीं दो माह में दो बार चिकित्सकों की राज्यव्यापी हड़ताल और 100 से अधिक लोगों की मौत ने भी सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है। वहीं हाल ही में गुर्जर आरक्षण पर किए गए निर्णय को लेकर भी गुर्जर समुदाय ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन

नहीं हो सके है उम्मीदवार तय

rajasthan by poll election result can be setback for bjp
वसुंधरा राजे
भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार में कलह इस कदर है ​उपचुनावों के लिए अभी तक पार्टी उम्मीदवारों का भी निर्णय नहीं कर सकी है। गौरतलब है ​कि अलवर व अजमेर की लोकसभा सीट अभी तक भाजपा के कब्जे में थी।

वहीं मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर भी भाजपा विधायक ही काबिज था। लेकिन उपचुनाव के परिणाम जरुर अलग होंगे। क्योंकि राजनीति जानकार कहते है कि पार्टी में आपसी खींचतान का असर उपचुनाव में जरुर  देखने को मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed