फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रदेश के बनने वाले नए मुख्यमंत्री का जयपुर से है गहरा नाता, जानें...

Tue, 26 Dec 2017 10:40 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 26 Dec 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh jairam thakur cm connection from jaipur
जयराम ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी ने हाल में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। जहां गुजरात में विजय रुपाणी की मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी आज है वहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को शपथ लेंगे। हिमाचल के मुख्यमंत्री बनने जा रहे जयराम ठाकुर स्थानीय कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद रहे है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में वर्ष 1965 में जन्में ठाकुर का जयपुर से गहरा नाता है। 

ठाकुर का ससुराल है यहां

himachal pradesh jairam thakur cm connection from jaipur
जयराम की शादी की फोटो
दरअसल जयराम ठाकुर का ससुराल जयपुर के झोटावाड़ा में है। ठाकुर की शादी वर्ष 1995 में आरएसएस नेता रहे श्रीनाथ राव की बेटी डा साधना ठाकुर से हुई थी। साधना ठाकुर के छोटे भाई प्रतावराव का सबंध मीडिया जगत से है। जयपुर के झोटावाड़ा में रहने वाले राव परिवार में इस वक्त खुशी का माहौल है। परिवार के दामाद को मिली हिमाचल प्रदेश के नई जिम्मेदारी के बाद इस घर में मिठाई का सिलसिला थम नहीं रहा है। 

अलवर से भी है नाता

himachal pradesh jairam thakur cm connection from jaipur
जयराम पत्नी साधना के साथ
उनके भाई अपनी दीदी से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए बताते है ​कि उनकी साधना दीदी का अलवर के खेड़ली कस्बे से भी कनेक्शन रहा है। क्योंकि उनके पिताजी श्रीनाथ राव जब वर्ष 1974 में कर्नाटक से आए थे तब उन्होंने इस कस्बे से ही व्यापार प्रारंभ किया था। इसलिए साधाना ठाकुर करीब दस वर्ष तक इस कस्बे में रही और शुरुआती पढ़ाई यहीं से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक व्यक्ति है जयराम

himachal pradesh jairam thakur cm connection from jaipur
बेटियों के साथ जयराम
इसके बाद पूरा राव परिवार जयपुर में बस गया था। वहीं राव परिवार के सदस्य हिमाचल के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे अपने जीजाजी जयराम ठाकुर के बारें में बताते है कि वे काफी खुशमिजाज व्यक्ति है। उनका अक्सर जयपुर आना होता है। वे पूरे परिवार के साथ घूमना पसंद करते है। राव परिवार के अनुसार जब जयराम ठाकुर पूववर्ती भाजपा सरकार में राज्य मंत्री बने थे तब भी परिवार ने इसी तरह जश्न मनाया था। 
विज्ञापन

पसंद रहे है जयराम

himachal pradesh jairam thakur cm connection from jaipur
कार्यकर्ताओं के पसंदीदा है
गौरतलब है कि जयराम ठाकुर को शनिवार को भाजपा की विधायक दल की बैठक में हुए सर्वसम्मति से नेता चुना गया है। जयराम ठाकुर वर्ष 2007 से वर्ष 2009 तक ​हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे है। मुख्यमंत्री की रेस में उन्होंने केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा को पीछे छोड़ा है। हालांकि हिमाचल प्रदेश चुनाव से पूर्व भाजपा अपने दिग्गज नेता प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट कर चुकी थी। लेकिन धूमल चुनाव हार गए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed