फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक के बाद अब रणवीर-शाहिद की फिल्म भी यहां हो सकती है बैन!

Mon, 25 Sep 2017 01:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
padmavati release could be banned in rajasthan
पद्मावती पोस्टर
बॉलीवुड और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। हालांकि जिन फिल्मों से विवाद जुड़ते हैं, वह कई मौकों पर उनके लिए फायदेमंद, तो कई बार नुकसान भी पहुंचा देते हैं। ऐसा ही कुछ संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट 'पद्मावती' के साथ हो रहा है।

शूटिंग से शुरू हुआ विवाद, पोस्टर रिलीज पर फिर उठा

padmavati release could be banned in rajasthan
shahid kapoor
पहले जयपुर में​ फिल्म शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली व फिल्म क्रू के साथ हुई मारपीट के चलते शूटिंग नहीं हो सकी थी। वहीं अब ​फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही करणी सेना के विरोध के स्वर पुन: मुखर हो गए हैं। जिसके चलते राजस्थान में फिल्म की रिलीज पर तलवार लटक गई है।

बॉलिवुड निर्माताओं से खफा है करणी सेना

padmavati release could be banned in rajasthan
करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी
गौरतलब है कि एक ​दिसम्बर को रिलीज हो रही 'पद्मावती' की कहानी इतिहास के ऐसे पन्नों को पलट रही है, जिस पर हमेशा से ही विवाद रहा है। राजस्थान में राजपूत करणी सेना में इस बात की नाराजगी है कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माता इतिहास को गलत तरीके से पर्दे पर उतारते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म को झेलना पड़ा था बैन

padmavati release could be banned in rajasthan
फाइल फोटो।
'पद्मावती' के ​राजस्थान में रिलीज के संकट पूर्व एक और बड़ी फिल्म इसी प्रकार के विवाद के चलते यहां रिलीज नहीं हो सकी थी। यह फिल्म भी वर्ष 2008 में आई ऋतिक रोशन और एश्वर्या राय स्टारर 'जोधा अकबर'। इस फिल्म का भी विरोध करणी सेना ने ही किया था। जिसके चलते वह राजस्थान में किसी सिनेमाघर में  नहीं लगी थी।
विज्ञापन

स्टारकास्ट को होगी निराशा

padmavati release could be banned in rajasthan
पद्मावती की स्टारकास्ट
एक दिसंबर को रिलीज हो रही 'पद्मावती' फिल्म में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में है। हाल ही जारी हुए फिल्म के दो पोस्टरों से फिल्म की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म के सितारों को इस बात की आशंका है कि राजस्थान में इस फिल्म की रिलीज रुक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed