एक लव जिहाद के मामले में पहली बार किसी युवती ने युवक से शादी करने के लिए कोर्ट के सामने अपनी शर्तें रखी हैं। जोधपुर शहर में एक बार फिर से लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां हिंदू युवती ने कोर्ट को दिए अपने बयान में कहा है कि जब तक उसका प्रेमी धर्मांतरण करके हिंदू धर्म स्वीकार नहीं करेगा, तब तक वो उससे शादी नहीं करेगी।
शादी करने के लिए घर से भागे थे दोनों
जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र निवासी हिंदू युवती और मुस्लिम युवक मोहसिन खान के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों शादी की नीयत से भाग गए। पुलिस दोनों को दस्तयाब कर थाने लेकर आई। इसकी सूचना के बाद आज दोपहर में विहिप सहित हिन्दू संगठनों से जुडे लोग भी थाने पहुंच गए। लोगों ने इसे लव जेहाद बताते हुए हंगामा किया।
आॅटो चालक है 5वीं पास मोहसिन
3 of 5
युवक-युवती को थाने लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक मोहसिन 5वीं पास है और अॉटो चलाता है, जबकि युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। युवती के भाई ने सबसे पहले थाने पहुंचकर मोहसिन को उसकी बहन को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज करवाया था।
कोर्ट में युवती ने दिया था ये बयान
जोधपुर के महामंदिर थाना इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने देर शाम को युवती को धारा 164 में बयान के लिए कोर्ट में पेश किया। जहां युवती ने बयान में कहा कि अगर मोहसिन हिन्दू धर्म स्वीकार करता है, तो वह उससे शादी करने के लिए तैयार है। सूत्रों की मानें तो युवक ने भी युवती के सामने प्रेम के लिए हिन्दू धर्म स्वीकार करने की बात कही, लेकिन युवक ने मीडिया के सामने कुछ भी नही बोला।
युवक के रिश्तेदारों से थाने में हुई जमकर मारपीट
5 of 5
महामंदिर थाने में हंगामा करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती को भगाने के मामले में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद सहित कई अन्य संगठनों ने महामंदिर थाने में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवक मोहसिन से थाने में मिलने आए उसके परिजनों और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं में भी झगड़ा हो गया। आक्रोशित लोगों ने युवक के रिश्तेदार की थाना परिसर में ही पिटाई कर दी। इस पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया।