फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मावती के जौहर पर भी नहीं रुका था खिलजी, ढहाए थे इतने कहर

Tue, 28 Nov 2017 04:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
Padmavati controversy: know what did khilaji do after padminis johar
padmavati, ranveer singh
पद्मावती पर विवाद जारी है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के कथानक को लेकर आक्रोश है। ​इतिहासकारों की मानें तो चित्तौड़गढ़ में पद्मावती के जौहर के बाद अलाउद्दीन खिलजी रुका नहीं। उसने अपनी खीज मिटाने के लिए कहर जारी रखा। सबसे पहले उसने उस जगह का नाम बदला जहां उसने हमला किया था। 

हाथ में केवल राख ही राख

Padmavati controversy: know what did khilaji do after padminis johar
डेमो इमेज
कहा जाता है कि अलाउद्दीन खिलजी ने 1303 में चित्तौड़ के किले पर आक्रमण किया और उस पर अधिकार कर लिया। राजा रतन सिंह वीरगति को प्राप्त हुए और इसके बाद रानी पद्मिनी ने हजारों महिलाओं के साथ जौहर कर लिया। खिलजी जब पद्मिनी को देखने पहुंचा तो उसे केवल राख ही मिली थी।

 

बदल दिया चितौड़ का नाम

Padmavati controversy: know what did khilaji do after padminis johar
RANVEER_PADMAVATI
बताया जाता है कि इसके बाद भी खिलजी नहीं रुका। उसने मानो चितौड़गढ़ को इतिहास से गायब करने की ठान ली थी। उसने कई राजपूत वीरों का कत्ल करवा दिया। खिलजी ने चितौड़गढ़ का नाम बदल दिया। उसने खिज्र खां के नाम पर चितौड़ का नाम खिज्राबाद कर दिया और दिल्ली लौट आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपूत को सौंपी जिम्मेदारी

Padmavati controversy: know what did khilaji do after padminis johar
चित्तौड़ दुर्ग
इसके बाद राजपूतों ने चितौड़ को आजाद करवाने के लिए प्रयास जारी रखे। इस दौरान ही खिलजी ने दुर्ग की जिम्मेदारी एक राजपूत सरदार को सौंप  दी। खिलजी की मौत के बाद हम्मीर देव ने हमला कर चितौड़ का आजाद करवा लिया।

 
विज्ञापन

शूटिंग के साथ ही शुरू हो गया था विरोध

Padmavati controversy: know what did khilaji do after padminis johar
डेमो इमेज
गौरतलब है कि भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध शूटिंग से ही हो रहा है। भंसाली पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। इसकी कहानी को लेकर आपत्ति जताई गई। इसके बाद फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता गया। मामला बढ़ता देख कई राज्यों ने फिलहाल अपने यहां फिल्म रिलीज पर रोक भी लगा दी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed