फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिषियों-तांत्रिकों को मत घुसने दो घर, महिलाएं इनकी सबसे ज्यादा शिकार: जैन मुनि

Fri, 12 Jan 2018 01:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 12 Jan 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Jain Muni Tarun Sagar spoke about Astrologer and Tantrik
जैन मुनि तरुण सागर - फोटो : अमर उजाला
रोज सवेरे टीवी चैनलों पर चलने वाले ज्योतिष और पंड़ितों के कार्यक्रमों के प्रसारण को एक जैन संत ने आड़े हाथों लिया है। अपने कड़वे प्रवचनों के लिए पहचाने जाने वाले जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने कहा है कि इससे न केवल अंधविश्वास बढ़ता है बल्कि इससे पहले लिखे लोग भी बेवकूफ बन रहे हैं। जैन मुनि ने और भी बहुत कुछ कहा है...

घर में चाहते हैं खुशहाली तो रोकें उन्हें

Jain Muni Tarun Sagar spoke about Astrologer and Tantrik
जैन मुनि तरुण सागर - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के बाड़ापदमपुरा में जैन मुनि ने कहा कि ज्योतिषियों व तांत्रिकों के बहकावे में सबसे ज्यादा महिलाएं आती हैं, वे ही उनका शिकार होती है। ऐसे में यदि घर में शांति व समृद्धि चाहते हैं तो पहले उन्हें घर में आने से रोकना चाहिए।

 

दो अलग-अलग लोगों का एक जैसा भविष्य कैसे

Jain Muni Tarun Sagar spoke about Astrologer and Tantrik
जैन मुनि तरुण सागर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हर सुबह टीवी चैनल में लोगों का राशि के अनुसार भविष्य बताया जाता है। मजेदार बात यह है कि पढ़े लिखे लोग शिकार हो रहे हैं। बताइए कि एक ही राशि के दो लोग, जो अलग अलग समय पैदा हुए हैं, उनका भविष्य एक जैसा कैसा हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिपल तलाक पर भी निशाना साधा

Jain Muni Tarun Sagar spoke about Astrologer and Tantrik
जैन मुनि तरुण सागर - फोटो : अमर उजाला
जैन मुनि ने ट्रिपल तलाक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर रोक का विरोध करने वाले लोग देश या समाज के नहीं बल्कि महिलाओं के विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अगर आतंकवाद को आश्रय देना बंद कर दे, तो सब सही हो जाएगा।

 
विज्ञापन

राजनीति और धर्म में संबंध होना बेहद जरूरी

Jain Muni Tarun Sagar spoke about Astrologer and Tantrik
जैन मुनि तरुण सागर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि राजनीति में शरीफ लोग नहीं आ रहे हैं, वे विकृत हो चुकी हैं। ऐसे में उनका राजनीति में प्रवेश बेहद जरूरी हो गया है। राजनीति और धर्म में संबंध होना बेहद जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed