{"_id":"5995a2664f1c1b46758b4684","slug":"in-pictures-when-two-lady-police-officers-from-nirbhaya-squad-got-in-trouble-in-alwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, महिला पुलिसकर्मियों को सरेआम कैसे छेड़ रहे थे शराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, महिला पुलिसकर्मियों को सरेआम कैसे छेड़ रहे थे शराबी
Thu, 17 Aug 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महिला पुलिसकर्मी से उलझता एक शराबी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सड़कों पर मनचलों से युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने 'निर्भया स्क्वाड' का गठन किया था, जिससे हर जगह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मगर इस बार स्क्वाड की महिला पुलिकर्मी खुद को ही सुरक्षित नहीं रख पाई और मनचलों की बदतमीजी का शिकार हो गई। मनचलों ने इतना परेशान किया कि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए पुरुष पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा।
नशे में धुत थे दोनों और उन्हें नहीं था वर्दी का डर
2 of 5
महिला पुलिकर्मियों से बद्तमीजी करने वाले दो शराबी,लाचार खड़ी एक पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
मामला राजस्थान के अलवर जिले का है जहां कंपनी बाग इलाके में निर्भया स्क्वायड में तैनात दो महिला कांस्टेबलों से सड़क पर नशे में धुत घूम रहे दो शराबियों ने बदतमीजी करते हुए तमाशा खड़ा कर दिया। नशे में धुत इन दोनों शराबियों को संभालने में नाकामयाब दोनों महिला कांस्टेबल कंट्रोल रूम की पुलिस के इंतजार में बेबस नजर आई।
आधे घंटे तक सड़क पर चलता रहा तमाशा, तमाशबीन बने लोग
3 of 5
महिला पुलिकर्मी से बहस करते शराबी
- फोटो : amar ujala
कंपनी बाग के सामने दो शराबी नशे में धुत होकर गाली गलोच कर रहे थे, जिस पर वहां से गुजर रही निर्भया स्क्वाड की टीम ने उन्हें जब धमकाया तो दोनों शराबी महिला कांस्टेबलों से उलझने लग गए। आधे घंटे तक महिला कांस्टेबल इन शराबियों के बीच तमाशबीन बनी रही। लोग महिला पुलिस कांस्टेबलों की बेबसी पर ठिठोली करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कांस्टेबलों ने देरी से आए पुलिसकर्मियों पर निकाली भड़ास
4 of 5
एक शराबी को थप्पड़ जड़ती निर्भया स्क्वायड की एक महिला पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
घटना के दौरान करीब आधे घंटे बाद जब दो पुलिसकर्मी बाइक पर मौके पर पहुंचे तो दोनों शराबियों को बैठाने के लिए बाइक पर ही जगह कम पड़ गई। जिसके बाद आई चेतक पुलिस को निर्भया स्क्वाड की टीम ने जमकर खरी खोटी सुनाई और पुलिस का गुस्सा आखिर महिला कांस्टेबलों ने उन दोनों शराबियों पर उतार दिया फिर दोनों शराबियों पर जमकर तमाचे बरसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अब शायद आंखें खुल जाएंगी निर्भया स्क्वायड की
5 of 5
एक ही बाइक पर दोनों शराबियों को बैठाकर ले जाने की नाकाम कोशिश करते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
अलवर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई महिला कांस्टेबलों से बनी निर्भया स्क्वायड पिछले लंबे समय से कोई भी कार्यवाही नहीं करने के चलते सुर्खियों में आ रही थी। लेकिन पहली बार निर्भया स्क्वायड की टीम का सामना दो शराबियों से हो गया तब जाकर पुलिस की भी आंख खुली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।