फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मजे में आकर मौत को भूले, 15 के बहने के बाद भी ऐसे नजारे

Wed, 09 Aug 2017 10:49 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 09 Aug 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
in pictures- see how people risks their life for enjoyment
अपनी जान से खुद ही खेल रहे लोग - फोटो : amar ujala
नदियों में उफान, तेज धार वाले झरने और पुलियों से गुजरते पानी ने राजस्थान में 60 से अधिक लोगों की जानें ले ली हैं, लेकिन लोगों में कोई सुधार नहीं है। मानसून के दौरान नदी नाले भयंकर उफान पर है, फिर भी लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए, पि​कनिक स्पॉट्स पर जोखिम उठा रहे हैं। बारिश के चलते आए दिन लोगों की पानी में बह जाने से मौत की खबरों का भी लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा ​जिसका नजारा इन तस्वीरों में देखा जा सकता है।

कोई सबक नहीं लिया परवन नदी हादसे से

in pictures- see how people risks their life for enjoyment
झालावाड़ हादसे में जान गंवाने वाली युवती - फोटो : amar ujala
48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण झालावाड़ की परवन नदी उफान पर थी। तेज हवा थी, जिससे लहरें भी उग्र थी, लेकिन बावजूद इसके स्थानीय लोगों ने नाव उतार दी, जिसपर 15 लोग सवार भी हो गए। तेज हवा के थपेड़े और उग्र लहरों ने नाव को पलट दिया। 15 बह गए, जिनमें से 4 का अब तक पता नहीं चला है और एक महिला का शव मिल गया है। इस हादसे ने भी आंखें नहीं खोली हैं।

पुलिस का डंडा भी नहीं आ रहा काम, खुद बुला रहे हैं मौत

in pictures- see how people risks their life for enjoyment
फाइल फोटो
परवन हादसे के बाद भी राजस्थान के लोगों ने कोई सबक नहीं लिया और बारिश के दौरान उफनती नदियों के पास खतरा मोल लेकर पिकनिक मनाते दिखाई दिए। कोटा के भंवरकुंज के एनिकट में भारी बारिश के बाद चली चादर के बीच लोग पिकनिक मनाने पहुंच रहे है, हर बारिश में यहां पुलिस के बंदोबस्त रहते हैं, लेकिन इस बार इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ही बन रही बच्चों की दुश्मन, समझाए कौन

in pictures- see how people risks their life for enjoyment
(गोले में) अपने बच्चों के जीवन को खतरे में डालते मां बाप
तेज बहाव के बीच पिकनिक मनाते दिखाई दे रहे लोगों में कुछ महिलाएं भी दिखाई दे रहीं है, जो अपने बच्चों की जान को भी खतरे में डालते हुए मौसम का लुत्फ उठा रही हैं। यहां समझाने वाले ही जाखिम उठाने के लिए उकसा रहे हैं।
विज्ञापन

हादसों का 'भंवर'कुंज जहां कई गए मौत के मुंह में

in pictures- see how people risks their life for enjoyment
भंवरकुंज एनिकट से पानी निकलकर झरने के रुप में बहता हुआ
इसी भंवरकुंज में पहले भी कई हादसों में लोगों की जान जा चुकी है। एनिकट से फिसलकर कुछ ही दूरी पर बड़ा झरना है जो सीधे चंबल में नदी में गिरता है। लेकिन फिर भी लोगों के साथ प्रशासन बेखबर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed