फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'टाइगर' पर क्यों नाराज हैं ये लोग, पुतला फूंककर निकाला गुस्सा

Sun, 24 Dec 2017 06:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
After the 'Padmavati', now the film is strongly opposed, why is there a dispute?
सलमान खान
राजस्थान के कई जिलों में 'टाइगर जिंदा है' फिल्म का विरोध किया जा रहा है। कहीं तोड़फोड़ तो कहीं पोस्टर बैनर जलाए जा रहे हैं।


दरअसल ये विरोध फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का नहीं बल्कि फिल्म के अभिनेता सलमान खान का है। सलमान के द्वारा समाज विशेष को लेकर की गई कथित टिप्पणी को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।

नारेबाजी कर फूंका पुतला

After the 'Padmavati', now the film is strongly opposed, why is there a dispute?
जैसलमेर में विरोध प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
आज भी राजस्थान के कई जिलों में समाज विशेष के लोगों ने सिनेमा हॉल के बाहर ​अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा के​ खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जैसलमेर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जुलूस निकला और सलमान-शिल्पा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर रोष जताया।

 

पोस्टर फाड़े, माफी मांगने की मांग

After the 'Padmavati', now the film is strongly opposed, why is there a dispute?
जोधपुर में विरोध - फोटो : amar ujala
वहीं, जयपुर जिले में सर्व समाज के लोगों ने सलमान और शिल्पा को पुतला फूंका और विरोध जताया। सीकर के नीमकाथाना क्षेत्र में वाल्मीकि समाज ने रैली निकाली। यहां रैली में शामिल लोगों ने कथित टिप्पणी को लेकर समाज से माफी मांगने की मांग की। चूरू जिले में श्याम छवि गृह में प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। यहां सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने लोगों से समझाइश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट तक पहुंचा मामला

After the 'Padmavati', now the film is strongly opposed, why is there a dispute?
court
वाल्मीकि समाज के खिलाफ टिप्पणी करने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ सांगानेर की निचली अदालत में परिवाद पेश किया गया है। कमल वाल्मीकि की ओर से पेश परिवाद में कहा गया कि उसे सोशल मीडिया से पता चला कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने अपने डांस और कपड़ों को खराब बताते हुए इसकी तुलना वाल्मीकि समाज से की थी। अदालत प्रार्थना पत्र पर 10 जनवरी को सुनवाई करेगी।

 
विज्ञापन

यहां हुई तोड़फोड़ और आगजनी

After the 'Padmavati', now the film is strongly opposed, why is there a dispute?
जयपुर में विरोध - फोटो : amar ujala
इससे पहले राजस्थान के जोधपुर, जयपुर, कोटा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर सहित कई जिलों में सिनेमाघरों पर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के रिलीज होने के साथ ही पोस्टर फाड़ दिए और सलमान तथा शिल्पा के पुतले जलाए गए। जयपुर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने रैली निकाली और टायर जलाए।   

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed