{"_id":"59a2719e4f1c1bad248b45e9","slug":"dera-sacha-sauda-s-ashram-in-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम के अनोखे डेरे, बंद दरवाजों के पीछे है एक अलग दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम के अनोखे डेरे, बंद दरवाजों के पीछे है एक अलग दुनिया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 15 Sep 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर का डेरा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी यौन शोषण मामले में गुरमीत राम रहीम को सजा देने के बाद डेरा मुख्यालय सिरसा में अदालत के आदेश पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य डेरे के अलावा भी राम रहीम के आश्रम देश भर में कई जगह हैं। इनमें से कई आश्रम बीघा में फैले हैं। इन आश्रमों में से ज्यादातर सुविधा सम्पन्न हैं। सिक्योरिटी के भी पूरे इंतजाम हैं। इन आश्रम में से कुछ के दरवाजे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नाचता हुआ मोर बनाया गया है, तो कहीं बैठा हुआ मोर। राजधानी जयपुर से लेकर राम रहीम के गांव तक के आश्रमों पर डालें एक नजर और जानिए खासियत...
जयपुर में है ऐसा अनोखा आश्रम
जयपुर के पास दौलतपुरा में डेरा
- फोटो : फाइल फोटो
जयपुर में दिल्ली अजमेर बायपास पर दौलतपुर में साल 2007 में आश्रम बनाया गया। यह आश्रम हाइटेक बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक आश्रम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो बाहर पूरी नजर रखते हैं।
राम रहीम के गांव में ऐसा है आश्रम
गुरुसर मुडिया का आश्रम
- फोटो : file photo
श्री गंगानगर के गांव गुरुसर मोडिया में डेरा सच्चा सौदा का आश्रम बना है। इसका नाम शाह सतनाम जी गुरुसर धाम आश्रम है। राम रहीम के गांव गुरुसर मुड़िया में अस्पताल और स्कूल भी बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरवाजे पर बना है विशाल मोर
कोटा के आश्रम का आकर्षक दरवाजा
- फोटो : file photo
शाह सतनाम जी दयापुर धाम आश्रम कोटा में बनाया गया है। यह आश्रम एनएच 12 के पास है। आश्रम चारों और से करीब आठ फीट की दीवार से पैक है।
विज्ञापन
अनोखा है मौजपुर आश्रम
श्रीगंगानगर का मौज पुर आश्रम
- फोटो : file photo
श्री गंगानगर में स्थित डेरा सच्चा सौदा का एक और आश्रम मौजपुर के नाम से जाना जाता है इसकी स्थापना 1957 में हुई और तभी से विकास सतत चलता रहा।