फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गो-तस्करी के ऐसे-ऐसे जुगाड़, पुलिस का सिर भी चकरा जाए

Thu, 28 Dec 2017 02:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 28 Dec 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
rajasthan alwar cow smuggler used Courier vehicles
गाय - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की सख्ती के बाद अब गो-तस्कर भी 'तू डाल-डाल मैं पात-पात' की स्थिति में आ गए हैं और गो-तस्करी के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती और चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद गो तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। पहले दुल्हन की कार में गायें भर कर लाई गईं, तो अब कुरियर की गाड़ी में गायें भर कर तस्करी की जा रही है। इन तरीकों ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं।

कोरियर वाहन रुकवाया तो पता चला

rajasthan alwar cow smuggler used Courier vehicles
गाड़ी में बंद गाय - फोटो : अमर उजाला
अलवर के खेड़ली थाना पुलिस ने कल रात नाकेबंदी के दौरान बड़ी कार्यवाही की है। अहिंसा सर्किल पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक कोरियर वाहन को आते हुए देखा ,लेकिन गाड़ी के चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को दूसरी तरफ भगा लिया।

पुलिस ने किया बहुत दूर तक पीछा

rajasthan alwar cow smuggler used Courier vehicles
इस वाहन में भरी थीं गाय - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पीछा किया और अखैगढ़ को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया। वाहन के चालक और परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने देखा कि गाड़ी में गाय भरी हुई थी। जिसमें 11 गाय और 1 गोवंश था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

rajasthan alwar cow smuggler used Courier vehicles
वाहन कर लिया जब्त - फोटो : अमर उजाला
सभी को उपचार के बाद भरतपुर इलाके में स्थित अलीपुर की गोशाला भिजवाया गया है। थानाधिकारी नरेश शर्मा ने कहा कि गो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अंधेरे का फायदा उठाकर सभी को तस्कर फरार हो गए। गौरतलब है कि पहले भी गो तस्करों ने नए नए तरीके ईजाद किए थे। ताकि पुलिस को गो तस्करी का पता नहीं लगे। कोरियर वाहन में गायों को ले जाने का नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन

चर्चा में रहा था दुल्हन की गाड़ी में गो-तस्करी का मामला

rajasthan alwar cow smuggler used Courier vehicles
शादी जैसी सजाई थी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी एक मामले में गौ तस्करों की पोल खुल गई थी। गो तस्करों ने शादी के लिए तैयार की गई गाड़ी में गायों को भर रखा था। गाड़ी ओवरलोड होने के बाद संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद गायों को भरा हुआ देखकर हड़कम्प मच गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed