फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस ने यहां बिसराया अपने नए कप्तान राहुल को, भाजपा ने बनाए रखा मोदी को अपना स्टार

Thu, 11 Jan 2018 05:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 11 Jan 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
bypolls congress excluded rahul gandhi from this list ahead of bypolls
डेमो इमेज
सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे इस महत्वपूर्ण उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने नए कप्तान राहुल गांधी को बिसरा दिया है। जबकि यहां कांग्रेस ने ही दावा किया है कि इस उपचुनाव में बीजेपी को हराकर फाइनल चुनाव में सत्ता की राह को अपनी तरफ मोड़ देंगे। दूसरी तरफ बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों में पीएम नरेंद्र मोदी को सूची में पहला स्थान दिया है। दरअसल आज राजस्थान में उपचुनाव को देखते हुए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम शामिल नहीं है।
Trending Videos

गहलोत, पायलट और सीपी जोशी स्टार प्रचारकों में शामिल

bypolls congress excluded rahul gandhi from this list ahead of bypolls
डेमो इमेज
राजस्थान में उपचुनाव को देखते हुए 29 स्टार प्रचारकों को शामिल किया है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ सचिन पायलट और आरसीए अध्यक्ष सीपी जोशी मुख्य रूप से शामिल हैं।

चार पूर्व केंद्रीय मंत्री भी लिस्ट में

bypolls congress excluded rahul gandhi from this list ahead of bypolls
डेमो इमेज
कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में तत्कालीन कांग्रेस सरकार में रहे चार केंद्रीय मंत्रियों को भी जगह मिली है जिनमें नमोनारायण मीणा, भंवर जितेन्द्र सिंह, महादेव सिंह खंडेला, लालचंद कटारिया और नमोनारायण मीणा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल को न शामिल किए जाने के ये निकाले जा रहे मायने

bypolls congress excluded rahul gandhi from this list ahead of bypolls
डेमो इमेज
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उपचुनाव के मद्देनजर स्टार प्रचारक की भुमिका में नहीं देखे जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। विश्लेषकों की मानें तो राहुल से ज्यादा पार्टी ने गहलोत को स्टार प्रचारक की भूमिका में फिट बैठते हुए देखा है क्योंकि गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ने गुजरात में जो प्रदर्शन किया उसकी दिल्ली तक तारीफ हुई है। ऐसे में कयास ये ही लगाए जा रहे हैं कि यहां भी गहलोत ही प्रचार की कमान संभाल सकते हैं।
विज्ञापन

मोदी, राजनाथ, गडकरी के आगे गहलोत, सीपी और पायलट

bypolls congress excluded rahul gandhi from this list ahead of bypolls
डेमो इमेज
कुल मिलाकर कहा जाए कि जहां एक तरफ भाजपा की ओर से पीएम मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सरीके नेता भाजपा के लिए प्रचार की कमान संभाल सकते हैं तो वहीं कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में अशोक गहलोत, सीपी जोशी और पायलट ही प्रचार प्रसार का जिम्मा संभालेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed