फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस आश्रम में बाबा ने किया था यौन शोषण, ये विद्यालय जहां छात्रा ने छिपकर बिताई रात

Fri, 22 Sep 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
big gorgeous Falahari Baba's ashram and school
फलाहारी बाबा का अाश्रम - फोटो : अमर उजाला
राम रहीम और आसाराम के बाद लॉ-इंटर्न छात्रा के यौन शोषण के आरोप से घिरे बाबा फलाहारी के आश्रम में पुलिस तफ्तीश कर रही है। लॉ-इंटर्न छात्रा के साथ उस रात बाबा ने जो किया, उसे उसकी बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी, लेकिन फिर छात्रा ने हिम्मत जुटाई और वहां से भाग गई। पुलिस को पीड़िता ने सभी जगह दिखाईं, आश्रम से लेकर विद्यालय तक। फलाहारी बाबा ने अपना आश्रम व वेद विद्यालय भव्यता के साथ बनवाया है। बाबा के आश्रम के बारे में कई बातें कही जा रही हैं। तलाशी में कई वस्तुएं भी मिली हैं, जिनमें आभूषण व लेपटॉप भी मौजूद हैं।
Trending Videos

यहां पीड़िता बाबा के चरणों में चढ़ाने आई थी पहली सैलेरी

big gorgeous Falahari Baba's ashram and school
फलाहारी बाबा का अाश्रम - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली इस छात्रा ने जयपुर में रहकर लॉ की पढ़ाई की। इंटर्नशिप खत्म होने के बाद पीड़िता को तीन हजार रुपए का मानदेय दिया गया, तो परिजनों ने उसे यह पहली कमाई अलवर में फलाहारी बाबा को समर्पित करने की कही। बिलासपुर के महिला थाने में दिए बयानों में पीड़िता ने बताया है कि 7 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन पहली कमाई प्रपन्नाचारी फलाहारी महाराज को अर्पित की। इस पर महाराज ने पीड़िता को उस रात दिव्य धाम में ही रुकने का आदेश दिया। पीड़िता को जज बनवा देने का आश्वासन भी महाराज ने दिया।

ये है वेद विद्यालय जहां पीड़िता ने खुद को बचाया

big gorgeous Falahari Baba's ashram and school
वेद विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने बताया कि उस रात बाबा ने उसे प्रसाद खाने को कहा, जिसके बाद वह अचेत हो गई और फिर उसने वैसा ही किया जैसा बाबा ने कहा। तभी एक बच्चे ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। इससे पीड़िता कुछ होश में आई और घबराई हुई कमरे से बाहर चली गई। इसके बाद वह दिव्य धाम परिसर से बाहर वेद विद्यालय में जा पहुंची। जहां वह एक कमरे में ठहरी और अगले दिन सुबह मौका पाकर वहां से निकल गई। इस विद्यालय में बच्चों को वेद से जुड़ी शिक्षा दी जाती है। अब मामला सामने आने के बाद यहां भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन रही अवसाद में, फिर राम रहीम केस ने दिलाई हिम्मत

big gorgeous Falahari Baba's ashram and school
ram rahim
घटना के बाद करीब बीस दिन पीड़िता अवसाद में रही। इस बीच डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अदालत ने सजा दी। इसके बाद तो पीड़िता की हिम्मत बंधी और उसने पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया। तभी से वह परिजनों के पूरे विश्वास में है और अब उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी।

 
विज्ञापन

आश्रम और वेद विद्यालय पहुंच कर छात्रा ने कराई तस्दीक

big gorgeous Falahari Baba's ashram and school
पीड़िता को आश्रम में पूछताछ करने के लिए लाई अलवर पुलिस - फोटो : amar ujala
बीती रात पीड़िता अपने माता-पिता के साथ अलवर स्थित बाबा के आश्रम आई। यहां पूरी पुलिस सुरक्षा में रात को उसने आश्रम के बारे में बताया। आज भी पीड़िता को पुन: बाबा के मधुसूदन आश्रम ले जाकर तस्दीक कराई गई। अब पुलिस पूरे सबूत जुटाने के बाद फलाहारी बाबा की गिरफ्तारी की तैयारी में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed