भरतपुर में बुधवार आधी रात को आए तेज अंधड़ ने एक शादी समारोह की खुशियों को पलभर में चकनाचूर करके रख दिया। शहर के सेवर मार्ग स्थित अन्नपूर्णा मैरिज होम की दीवार गिर जाने से शादी समारोह में आए 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जयपुर से पहुंची थी बारात
2 of 5
हादसे के बाद आरबीएम अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचे विधायक विश्वेन्द्र सिंह
- फोटो : amar ujala
बारात जयपुर के केजीबी का रास्ता, जौहरी बाजार निवासी दीपचंद सैनी के पुत्र धमेंद्र की थी जो भरतपुर के सेवर थानांतर्गत मालीपुरा निवासी किरोड़ी के यहां आई थी। शादी की खुशियां हादसे के बाद मातम में बदल गईं।
मृतकों में एक को छोड़ सभी दुल्हन पक्ष के लोग
3 of 5
हादसे में बुरी तरह घायल शादी में आया एक मेहमान
- फोटो : amar ujala
मृतकों में एक को छोड़ सभी वधू पक्ष की तरफ से आमंत्रित मेहमान थे, जो हादसे के समय भोजन करते हुए अंधड़ ब बारिश से बचने के लिए जान लेवा दीवार के सहारे खड़े थे। हादसे के बाद मेरिज होम से लेकर अस्पताल तक अफरा-तफरी मच गई।
बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च के सहारे हुआ इलाज
4 of 5
हादसे के बाद आरबीएम अस्पताल पहुंचे पुलिस प्रशासन
- फोटो : amar ujala
अंधड़ के बाद पूरे इलाके की बिजली चली जाने से मुश्किलें बढ़ गईं। लोगों ने मोबाइल टॉर्च का सहारा लिया। बाद में सर्च लाइट्स से रेस्क्यू ऑपरेशन चला। घायलों तथा मृतको के शवों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों तथा घायलों को मलबे से निकालने के लिए जेसीबी और कटर मंगवाने पड़े। बड़ी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गैर कानूनी था मैरिज गार्डन, दीवार के नीचे नहीं था सपोर्ट बीम
5 of 5
हादसे के बाद मृतकों की शिनाख्तगी के लिए एकसाथ लाशों के ढेर को रखा गया
- फोटो : amar ujala
बताया गया है कि भरतपुर का अन्नपूर्णा मैरिज गार्डन गैर कानूनी था और पूरे शहर में करीब एक दर्जन से ज्यादा ऐसे गैरकानूनी मैरिज गार्डन है जो धड़ल्ले से चल रहे हैं। आंखे मूंद चुके प्रशासन ने आज तक भी ऐसे मैरिज गार्डनों पर कोई कार्रवाई नहीं करते हुए इनपर प्रतिबंध नहीं लगाया।