{"_id":"5a0ab7e34f1c1b79548bd162","slug":"before-ganga-kumari-two-more-transgender-recruited-for-police-force","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिस्टम साथ देता तो देश में ये किन्नर सबसे पहले पहनती पुलिस की वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम साथ देता तो देश में ये किन्नर सबसे पहले पहनती पुलिस की वर्दी
Tue, 14 Nov 2017 03:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 14 Nov 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जालौर निवासी किन्नर गंगाकुमारी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यदि व्यवस्था साथ देती, तो गंगा कुमारी देश की पहली किन्नर होती, जो पुलिस की वर्दी पहनती। लेकिन देर से ही सही अब वह जल्द ही राजस्थान पुलिस की वर्दी में नजर आएंगी। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस दिनेश मेहता ने विभाग को गंगा कुमारी को छह सप्ताह में नियुक्ति देने के साथ उन्हें वर्ष 2015 से नोशनल बेनिफिट देने के आदेश दिए हैं।
शारीरिक परीक्षण में ये बात आई थी सामने
2 of 5
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में राजस्थान पुलिस में निकली कांस्टेबल भर्ती में राजस्थान के जालौर जिले की निवासी गंगा कुमारी ने भी आवेदन किया था। इसके बाद परीक्षा के विभिन्न चरणों को पास करने के बाद शरीरिक परीक्षण के दौरान उनके ट्रांसजेंडर होने की बात सामने आई थी। इसके बाद से उनकी नियुक्ति का मामला अटका हुआ था।
पुलिस फोर्स ज्वाइन करने वाली पहली ट्रांसजेंडर
3 of 5
पृथिका यशिनी
इससे पूर्व चेन्नई की पृथिका यशिनी पुलिस फोर्स में भर्ती होने वाली पहली ट्रांसजेंडर थी। पृथिका का भी अपनी लड़ाई जीतने के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा था। पृथिका यशिनी चेन्नई पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी किन्नर ने कहा, हम भी हैं समाज का हिस्सा
4 of 5
आर नसरिया
यशिनी के बाद तमिलनाडु के मदुरैई की रहनी वाली आर नसरिया ने पुलिस फोर्स ज्वाइन की। पुलिस फोर्स में भर्ती होने वाली तीन ट्रांसजेंडर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इनका कहना कि सभी ट्रांसजेंडरों को बुरी नजर से देखा जाता है। लेकिन हकीकत यह है कि वे भी बाकी दो जेंडर की तरह इसी समाज का हिस्सा है।
विज्ञापन
उम्मीद है बदलेगी सोच
5 of 5
demo pic
गंगा कुमारी को लेकर हुए निर्णय के बाद उन ट्रांसजेंडरों की राह आसान हो गई है जो कि सरकारी सेवाओं में जाने की तमन्ना रखते है। गंगा कुमारी का कहना है कानूनी लड़ाई जीतने के बाद उन्हें उम्मीद है वे पुलिस की नौकरी में रहकर समाज के लिए कुछ कर सकेंगी और ट्रांसजेंडर के प्रति लोगों के रवैये में भी बदलाव ला सकेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।