फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें, कहां रहते हैं अयोध्या नरेश भगवान श्रीराम के वंशज

Thu, 17 Aug 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 17 Aug 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
ancestor of lord shriram live in jaipur
राज परिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के वंशजों के सबंध में विभिन्न प्रकार की कथाएं प्रचलित हैं, लेकिन जयपुर का एक परिवार ऐसा है, जो अपने आप को भगवान श्रीराम का वंशज होने का दावा करता है। सबसे खास बात यह है कि यह कोई आम परिवार नहीं है, बल्कि जयपुर का राजघराना है। जी हां, हम बात कर रहे हैं देश के प्रमुख राजपरिवारों में सम्मलित जयपुर राजपरिवार की।

प​द्मिनी देवी का दावा, हम हैं श्रीराम के बेटे कुश के वंशज

ancestor of lord shriram live in jaipur
दीया कुमारी और पद्मिनी देवी

दुनियाभर में पहचान रखने वाले इस परिवार की अहम सदस्य ने दावा किया था कि वे भगवान श्रीराम के बेटे कुश के वंशज हैं। दावा करने वाली ये सदस्य और कोई नहीं जयपुर राजघराने की राजमाता प​द्मिनी देवी है। यह दावा पद्मिनी देवी ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में किया। उनका दावा है कि जयपुर के पूर्व महाराज भवानी सिंह कुश के 309वें वंशज थे।

विवादों से है इस राजपरिवार का पुराना नाता

ancestor of lord shriram live in jaipur
दीया कुमारी

गौरतलब है कि यह रॉयल फैमिली हमेशा से ही चर्चाओं में रहती है। चाहे फिर वह इस रॉयल फैमिली के महाराज पद्मनाभ सिंह के कारण हो या फिर इस फैमिली के प्रोपर्टी विवाद। गौरतलब है महाराज पद्मनाभ ​सिंह भारत की पोलो टीम के प्लेयर हैं। उनकी स्टाइलिश फोटो अक्सर सोशल साइटस पर छाई रहती है। जबकि उनकी माता और दीया कुमारी सवाई माधोपुर से भाजपा की विधायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शानो-शौकत के लिए जाना जाता है ये राजपरिवार

ancestor of lord shriram live in jaipur
फाइल फोटो।
वहीं दीया कुमारी के छोटे बेटे लक्ष्यराज सिंह का भी राजतिलक हो चुका है। वहीं दीया कुमारी की एक बेटी गौरवी भी हैं। यह रॉयल फैमली हजारों करोड़ की संपति की मालिक है। हालांकि राजे-रजवाड़ों के दिन लद गए हैं, लेकिन इस परिवार के राजसी ठाठबाट में अभी भी कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

जब राजपरिवार के समर्थन में आ गई थी जनता

ancestor of lord shriram live in jaipur
फाइल फोटो।
हाल ही में रॉयल फैमिली के एक होटल पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। जो भी अपने आप में चर्चा का विषय था ​कि आज भी राजपरिवारों की अहमियत गाहे-बगाहे दिख जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed