फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं बर्खास्त आईपीएस संजीव भट्ट, जिन्हें अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Thu, 20 Jun 2019 02:23 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 20 Jun 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
who is Sanjiv Bhatt who Sacked from IPS Officer post in 2015, know All About
संजीव भट्ट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
गुजरात के बर्खास्त आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को जामनगर कोर्ट ने 30 साल पहले हिरासत में हुई एक मौत के मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट इस मामले में संजीव भट्ट को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में एक और पुलिस अधिकारी प्रवीण सिंह झाला को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
who is Sanjiv Bhatt who Sacked from IPS Officer post in 2015, know All About
संजीव भट्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
अभियोजन पक्ष के अनुसार, जामनगर में हुए दंगों में भट्ट ने लगभग 100 लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से एक की मौत अस्पताल में उस समय हो गई जब उसे कैद से छोड़ा गया था। इस आरोप में उन्हें साल 2011 में निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद वह बिना बताए अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग किया था।
 
who is Sanjiv Bhatt who Sacked from IPS Officer post in 2015, know All About
संजीव भट्ट (फाइल फोटो)
संजीव भट्ट गुजरात काडर के आईपीएस अधिकारी थे। संजीव राजेंद्र भट्ट सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करने के बाद सुर्खियों में आ गए थे। इस हलफनामे में उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
who is Sanjiv Bhatt who Sacked from IPS Officer post in 2015, know All About
संजीव भट्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
भट्ट ने कहा था कि गुजरात में वर्ष 2002 में हुए दंगों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) में उन्हें भरोसा नहीं है। 2015 में गुजरात सरकार ने निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को बर्खास्त कर दिया था। 
विज्ञापन
who is Sanjiv Bhatt who Sacked from IPS Officer post in 2015, know All About
संजीव भट्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
आईआईटी मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएट संजीव भट्ट वर्ष 1988 में भारतीय पुलिस सेवा में आए और उन्हें गुजरात काडर मिला। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने राज्य के कई जिलों, पुलिस आयुक्त के कार्यालय और अन्य पुलिस इकाइयों में काम किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed