{"_id":"5cf50011bdec22072a55499f","slug":"world-cup-2019-orange-is-the-new-alternate-jersey-for-indian-cricket-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: क्या 'अंग्रेजों' के खिलाफ इस रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: क्या 'अंग्रेजों' के खिलाफ इस रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया की नई जर्सी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 2019 में आईसीसी ने कई बदलाव किए हैं, जिसमें से वर्ल्ड को रोचक बनाने के लिए हर टीम के लिए अल्टरनेटिव जर्सी पहनने की योजना बनाई गई है। जिसकी वजह से वर्ल्ड कप खेलने वाली हर टीम दो रंगों की जर्सी में नजर आएंगी। नियमों के मुताबिक आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने वाली टीम को दो किट की जरूरत होगी। हालांकि ये नियम मेजबान टीम पर लागू नहीं होगा।
2 of 5
indian cricket team
भारतीय टीम के फैंस को बेहद ही बेसब्री से इंतजार था कि मैन इन ब्लू आखिर किस रंग की जर्सी में नजर आएगी। दर्शक देखने के लिए उत्सुक थे कि कोहली एंड कंपनी किस रंग की अल्टरनेटिव जर्सी में विश्व कप के कुछ मैच खेलते हुए नजर आएगी।
3 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
दर्शकों का कोहली एंड कंपनी का अल्टरनेटिव जर्सी में देखने का इंतजार अब खत्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया विश्व कप के कुछ मैचों में नारंगी रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विश्व कप के लिए टीम इंडिया की जो जर्सी सामने आई है, वो पीछे की साइड से बिल्कुल ही नारंगी रंग में नजर आ रही है, लेकिन जर्सी के आगे का रंग सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
5 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
माना जा रहा कि भारतीय टीम यह जर्सी अफगानिस्तान या इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पहन सकती है, लेकिन सूत्रों का कहना है 'मेन इन ब्लू' यह जर्सी अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ पहनकर मैदान पर उतर सकती है।
जर्सी को लेकर सूत्रों का कहना है कि ये देश के बाहर पहनकर खेले जाने वाली (Away Jersey of Team India) टीम इंडिया की जर्सी नहीं है। जिसे टीम इंडिया सिर्फ विश्व कप में पहन सकती है। क्योंकि दोनों ही टीमों के जर्सी का रंग भी नीला है। इसलिए भारतीय टीम नारंगी रंग की जर्सी पहन इन टीमों के खिलाफ मैदान में उतर सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।