फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कद बढ़ाने की होड़ में ओबामा से पिछड़ गए पुतिन, भारत बना गवाह

Sat, 08 Sep 2018 09:48 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
Vladimir Putin lagged behind Barack Obama in height hood

दुनिया के दो शक्तिशाली नेताओं में कद बढ़ाने की होड लगी है। इनमें से एक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं तो दूसरे रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन हैं। खास बात है कि ये दोनों बिल्कुल पास-पास हैं। यूं कहिये कि महज पांच-सात मीटर की दूरी पर खड़े होकर कद बढ़ाने की होड कर रहे हैं। यह भी जान लीजिये कि ओबामा इस होड में 2015 के दौरान शामिल हुए हैं तो पुतिन साल 2000 से इस मशक्कत में लगे हैं। अभी तक का नतीजा देखें तो जीत बराक ओबामा की होती दिख रही है। वे बहुत देर से इस होड में शामिल हुए थे, मगर उन्होंने पुतिन को महज तीसरे साल में ही पछाड़ दिया है। जानिये, आखिर यह राज क्या है...

Vladimir Putin lagged behind Barack Obama in height hood

बात इतनी सी है कि विभिन्न राष्ट्र अध्यक्षों एवं शासनाध्यक्षों ने अपनी भारत यात्रा के दौरान राजघाट पर बापू यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि के चारों ओर पौधे लगाए थे। अब वे पौधे बड़े होकर वृक्ष बन गए हैं। कोई वट वृक्ष की श्रेणी में आ गया है तो कोई अभी बढ़ना ही शुरू हुआ है। इन्हीं में कुछ पेड़ ऐसे हैं जो कद के हिसाब से बहुत अधिक ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं तो कई ऐसे हैं जो दशकों बाद भी कद बढ़ाने की जोर-आजमाइश में लगे हैं, मगर सफलता नहीं मिल पा रही।

Vladimir Putin lagged behind Barack Obama in height hood

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन साल 2000 में भारत यात्रा पर आए थे। उन्होंने राजघाट पर तीन अक्तूबर को हिम चम्पा का पौधा लगाया था। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जब भारत आए तो उन्होंने भी 25 जनवरी 2015 को राजघाट पर ज्ञान वृक्ष यानी पीपल का पौधा लगा दिया। बता दें कि रूसी और अमेरिकी राष्ट्रपतियों के पौधे आसपास ही लगे हैं। आज स्थिति यह है कि बराक का पीपल बहुत तेजी से बढ़ रहा है और अभी तक वह 25 फीट से उपर पहुंच चुका है। दूसरी ओर पुतिन का हिम चम्पा 18 साल बाद भी 15 फीट से ऊपर नहीं जा सका। दोनों को खुराक बराबर की मिलती है, मगर कद बढ़ाने की होड में आखिरकार ओबामा रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बाजी मार ही गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vladimir Putin lagged behind Barack Obama in height hood

जॉर्ज बुश की बात करें तो उनके ‘आम’ ने कई नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति रहे जॉर्ज बुश का भी राजघाट में अपना ही एक अलग जलवा है। जब वे उपराष्ट्रपति थे तो 1984 में भारत आए थे। उन्होंने बापू की समाधि के निकट 14 मई को आम का पौधा लगाया था। आज वह पौधा वट वृक्ष बन चुका है। बुश के आम की खासियत है कि यह करीब सात फीट की ऊंचाई पर जाने के बाद दो शाखाओं में विभाजित हो गया। इस वजह से यह भारी भरकम वृक्ष की श्रेणी में आता है। इसकी ऊंचाई भी अधिक है। एक और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का भी पुतिन जैसा हाल है। उन्होंने खूब जोर लगाया, मगर कद नहीं बढ़ सका। वे भी राजघाट पर पुतिन के साथ ही खड़े हैं। क्लिंटन ने 23 मार्च 2000 को यहां हिम चम्पा का पौधा लगाया था।

विज्ञापन
Vladimir Putin lagged behind Barack Obama in height hood

सबसे ऊंचा कद होने की दौड़ में तो अर्जेंटीना के राष्ट्रपति बाजी मार ले गए

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति आर्तुरो फ्रोंडीजी ने यहां पांच दिसंबर 1961 को टेबीबुआ का पौधा लगाया था। यह पौधा दूसरों से अलग ही था। आज राजघाट में अगर सबसे ज्यादा ऊंचाई वाला कोई वृक्ष है तो वह टेबीबुआ ही है। यह अपनी प्रजाति का अकेला वृक्ष है। बाकी नेताओं ने जो पौधे लगाए थे, वे किसी न किसी से थोड़ी बहुत समानता रखते हैं, लेकिन आर्तुरो के टेबीबुआ का अपना अलग ही अंदाज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed