कैराना के पलायन मुद्दे पर शुक्रवार को बीजेपी और सपा आमने-सामने आ गए। दोनों पार्टियों के नेताओं द्वारा यात्राएं निकाली गईं। प्रशासन ने इन दोनों ही यात्राओं को रोक दिया। बाद में बीजेपी के संगीत सोम ने कहा कि यदि कैराना से पलायन नहीं रुका तो वह फिर से ऐसी ही यात्राएं निकालेंगे।
2 of 8
sangeet som
- फोटो : amar ujala
फिलहाल पुलिस प्रशासन ने सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम और सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान की यात्रा को रोक दिया है। प्रशासन ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू करते हुए हंगामा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
3 of 8
sangeet som
- फोटो : amar ujala
बता दें कि कैराना से हिंदुओं के पलायन के मुद्दे को लेकर भाजपा नेता और सरधना विधायक संगीत सोम ने कैराना तक निर्भया यात्रा निकालने की घोषणा की थी। हालांकि उनके इस कदम पर भाजपा में ही विरोध के सुर उठे हुए थे लेकिन विधायक यात्रा निकालने पर अड़े थे।
वहीं संगीत सोम की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर जुटने लगे थे। इनमें से कुछ ऐसे भी थे जो हथियार लहरा रहे थे। समर्थकों के बीच पहुंचे संगीत सोम ने भी यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया था। सोम ने कहा हम अपना काम करेंगे पुलिस अपना काम करे।
वहीं हालात से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने कस्बे के सभी रास्ते ब्लाक कर दिए थे। मुजफ्फरनगर हाइवे पर भी संगीत सोम की यात्रा को रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। जबकि खतौली इलाके में नहर पटरी कांवड़ मार्ग, सलावा और सथेड़ी में बैरिकेडिंग की गई।