{"_id":"6b07c155f34376bb5e0187d0","slug":"indian-army-creates-history-with-four-aircraft-landings-and-takeoffs-on-national-highway-in-gujarat-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरे सेना के चार विमान: फिर भरी उड़ान, पहली बार हुआ ऐसा कारनामा; गडकरी ने की तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरे सेना के चार विमान: फिर भरी उड़ान, पहली बार हुआ ऐसा कारनामा; गडकरी ने की तारीफ
Thu, 26 Nov 2026 10:52 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:52 AM IST
सार
गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना के चार विमानों ने ऐसा कारनामा किया, जो पहले कभी नहीं हुआ। चारों विमान सड़क पर उतरे और फिर वहीं से उड़ान भर गए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने सड़क पर उतारे विमान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/वीडियो ग्रैब
विस्तार
भारतीय सेना ने इतिहास रच दिया है। सेना ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार विमान उतारे। इसके बाद सभी विमानों ने वहीं से उड़ान भी भरी। यह कारनामा गुजरात में हुआ। यहां अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे (राष्ट्रीय राजमार्ग-754ए) पर यह अभ्यास किया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुद इसका वीडियो साझा किया है।
कैसे पूरा किया गया यह ऐतिहासिक कारनामा?
वीडियो जारी करते हुए नितिन गडकरी ने इसे भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बीच तालमेल का ऐतिहासिक प्रदर्शन बताया। इस अभियान में भारतीय सेना की टीम माउंटेन ईगल्स के चार सूक्ष्म विमान शामिल थे। ये विमान 'विंग्स ऑफ वैलोर एंड यूनिटी एक्सपेडिशन' में हिस्सा ले रहे हैं।
इन चारों विमानों ने गुजरात में अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद उड़ान भरी। यह अभ्यास राष्ट्रीय राजमार्ग के 946वें और 949वें किलोमीटर के बीच किया गया।
इससे क्या फायदा होगा?
गडकरी ने कहा कि यह उपलब्धि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसका उद्देश्य विश्वस्तरीय राजमार्ग ढांचे का विकास करना है।
इससे देश में आवागमन की सुविधा मजबूत होगी। आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, सशस्त्र बलों की रणनीतिक और परिचालन संबंधी जरूरतें भी पूरी होंगी।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर किन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा?
केंद्रीय मंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में आगे बताया कि इससे राष्ट्रीय राजमार्गों की क्षमता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपायों और आपसी तालमेल के साथ कई गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इनमें हवाई रोमांच से जुड़ी गतिविधियां, पर्यटन और नई तरह की गतिविधियां शामिल हैं।
नितिन गडकरी ने इस अभियान की सफलता पर भारतीय सेना की टीम माउंटेन ईगल्स, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सभी संबंधित अधिकारियों को बधाई दी।
ये भी पढ़ें: 26/11 हमला: जयशंकर ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया; क्या कहा?
उन्होंने कहा, 'मैं भारतीय सेना की ‘टीम माउंटेन ईगल्स’, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सभी संबंधित प्राधिकरणों को उनके बेहतरीन तालमेल और इस ऐतिहासिक प्रयास को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई देता हूं'।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय
नितिन गडकरी ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार एक मजबूत और लचीला राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह नेटवर्क भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार होगा।
उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क केवल आवागमन की सुविधा तक सीमित नहीं रहेगा। यह देश की विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने में भी मदद करेगा। इसके अलावा, रणनीतिक और आपातकालीन जरूरतों को पूरा करने में भी यह अहम भूमिका निभाएगा।

VIDEO | Indian Army’s 4 microlight aircraft make historic landings and take-offs on Gujarat’s Amritsar-Jamnagar Economic Corridor, showcasing Army-NHAI synergy. (Source: Union Minister Nitin Gadkari’s ‘X’ handle) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/vp0f0wxh68
विज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) November 26, 2026