राजा भैया
रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया इस कुंडा की सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में थे। कहा जाता था कि राजा भैया के गढ़ में उन्हें चुनौती देना आसान नहीं था, और हुआ भी यही। बाहुबली राजा भैया ने भाजपा के जानकी प्रसाद पांडेय और परवेज अख्तर को करारी शिकस्त दी है।
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
मुख्तार अंसारी
यूपी के बड़े बाहुबलियों में शामिल मुख्तार अंसारी पर हत्या, अपहरण, लूट समेत दर्जनों अपराध के मामले दर्ज हैं। अंसारी आगरा जेल में कैद हैं। अंसारी का रिकॉर्ड है कि वो जेल में रहकर चुनाव लड़ते और जीतते आ रहे हैं। इस बार यूपी की मऊ सदर सीट से वो बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार थे। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के अल्ताफ अंसारी से है। मुख्तार ने इस मुकाबले में एक बार फिर से जीत दर्ज की है।
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
अजय राय
अजय राय कांग्रेस के टिकट पर यूपी विधानसभा चुनाव मैदान में थे। इनपर अपने भाई अवधेश सिंह की हत्या के बाद बाहुबली और माफिया का ठप्पा लग गया। वाराणसी की पिंडरा सीट से इनका मुकाबला बीजेपी के अवधेश सिंह और बीएसपी के बाबूलाल से था। इस सीट पर अजय पर अजय को हार का सामना करना पड़ा।
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
धनंजय सिंह
धनंजय सिंह का नाम भी यूपी के बड़े बाहुबलियों में शुमार है। ये निर्बल इन्डियन शोषित हमारा आम दल के टिकट पर मल्हनी, जौनपुर से ताल ठोक रहे थे। इन पर हाईस्कूल में अपने टीचर की हत्या और 2013 में नौकरानी की हत्या का आरोप है। धनंजय सिंह के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। इस सीट पर इनका मुकाबला बीजेपी के सतीश कुमार , एसपी के पारस नाथ यादव और बीएसपी के विवेक यादव से था। धनंजय सिंह को इस सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा।
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
सिबगतुल्ला अंसारी
सिबगतुल्ला अंसारी बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई हैं। ये बीएसपी के टिकट पर मोहम्मदाबाद, गाजीपुर से चुनाव लड़ रहे थे। सिबगतुल्ला के बड़े भाई अफजाल इस सीट पर पांच बार विधायक रह चुके हैं। यूपी के इस बाहुबली को भी जीत नसीब नहीं हुई।