{"_id":"56f077784f1c1bce1df14d28","slug":"two-girls-dead-in-car-accident-after-blast-in-the-tyre","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चलती गाड़ी का टायर फटने से पलटी कार, दो लड़कियों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चलती गाड़ी का टायर फटने से पलटी कार, दो लड़कियों की मौत
Tue, 22 Mar 2016 04:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
Updated Tue, 22 Mar 2016 04:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना महावन क्षेत्र में स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर फटने से हुए हादसे में एसएसपी गाजियाबाद की भांजी त्रिशा (18) और भतीजी अन्नू यादव (20) की मौत हो गई। एसएसपी की बहन, भांजे, गनर और चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो में सवार लोग गाजियाबाद से होली मनाने मैनपुरी और जसराना जा रहे थे।
चलती गाड़ी का टायर फटने से पलटी कार, दो लड़कियों की मौत
2 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे थाना महावन क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 122.800 गांव खप्परपुर के पास हुआ। एसएसपी गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव मूलरूप से फीरोजाबाद जिले में गांव बैहड़ी के रहने वाले हैं और इनके पिता व परिवार के अन्य लोग जसराना में रह रहे हैं। बहनोई गिरीशचंद्र यादव मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के गांव खेरिया के रहने वाले हैं और नोएडा की सूरजपुर चौकी के इंचार्ज हैं।
चलती गाड़ी का टायर फटने से पलटी कार, दो लड़कियों की मौत
3 of 5
सड़क हादसे में मृत त्रिशा यादव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार दोपहर गिरीश चंद्र यादव की पत्नी सरिता यादव (40) , बेटा यश कीर्ति यादव (14), बेटी तन्वी यादव (16 ), त्रिशा यादव (18), एसएसपी गाजियाबाद के भाई प्रवीन यादव की बेटी अन्नू यादव (20) व गनर विपिन दुबे, चालक के साथ गाजियाबाद से मैनपुरी जा रहे थे। इनको रास्ते में अनु यादव को जसराना छोड़ना था। टायर फटने के बाद असंतुलित हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में त्रिशा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती गाड़ी का टायर फटने से पलटी कार, दो लड़कियों की मौत
4 of 5
अनु यादव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से नयति हास्पिटल मथुरा लेकर आई। यहां उपचार के दौरान अन्नू की मौत हो गई, अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना पर एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसएसपी गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव, एसपी हाथरस अजयपाल शर्मा, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और अन्य पुलिस अधिकारी नयति हास्पिटल पहुंच गए। देर शाम जसराना में अन्नू और त्रिशा के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
चलती गाड़ी का टायर फटने से पलटी कार, दो लड़कियों की मौत
5 of 5
घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हादसे के बाद 20 मिनट तक एसएसपी के रिश्तेदार मौके पर घायलावस्था में तड़पते रहे। राहगीर और ग्रामीणों ने इसकी सूचना एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम को दी। वहां से भी एंबुलेंस आने में समय लगा। इसके बाद घायलों को राया कट होते हुए एंबुलेंस से पहले जिला अस्पताल लाया गया, वहां से तुरंत गाड़ी वापस कर नयति हास्पिटल में भर्ती कराया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।