फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: महाकुंभ समापन पर PM बोले- युग परिवर्तन की आहट; UP में सफाई कर्मियों को तोहफा; दिनभर की बड़ी खबरें

Thu, 27 Feb 2025 07:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Feb 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
top news today amar ujala big news mahakumbh pm modi delhi assembly champions trophy slbc tunnel sambhal jama
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

महाकुंभ 2025 के समापन के मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ब्लॉग में इस भव्य आयोजन को युग परिवर्तन की आहट बताया। उन्होंने कहा कि कि इस आयोजन ने विकसित भारत की विकास यात्रा के नए अध्याय का संदेश दिया। उधर, दिल्ली विधानसभा में आप विधायको को प्रवेश न देने पर सियासी घमासान मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अतिशी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर तत्काल मिलने का समय मांगा। उधर, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सफाईकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की, जिसके तहत  महाकुंभ में लगे सफाई कर्मचारियों को 10 हजार का अतिरिक्त बोनस मिलेगा। इसके अलावा न्यूनतम 16000 प्रति माह वेतन की घोषणा की है। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में करारी हार के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जल्द ही पीसीबी और टीम के खिलाड़ियों से चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबानों के खराब प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। वहीं, एसएलबीसी सुरंग हादसे के छह दिन बाद भी श्रमिक फंसे हुए हैं। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें.....

top news today amar ujala big news mahakumbh pm modi delhi assembly champions trophy slbc tunnel sambhal jama
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

महाकुंभ युग परिवर्तन की आहट, भारत की विकास यात्रा के नए अध्याय का संदेश दिया: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में संपन्न हुए महाकुंभ को लेकर एक ब्लॉग लिखा। प्रधानमंत्री ने इस भव्य आयोजन को युग परिवर्तन की आहट करार दिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने भारत की विकास यात्रा के नए अध्याय का संदेश दिया है और यह संदेश है 'विकसित भारत' का। उन्होंने इस आयोजन को एकता का महाकुंभ करार देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग इस महाकुंभ में एक हो गए। पढ़ें पूरी खबर

top news today amar ujala big news mahakumbh pm modi delhi assembly champions trophy slbc tunnel sambhal jama
सीएम आतिशी - फोटो : एक्स/आम आदमी पार्टी

दिल्ली विधानसभा में आप MLA को न घुसने देने पर भड़कीं आतिशी, राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी
दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी है। आतिशी ने राष्ट्रपति से तत्काल मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों को न घुसने देने पर राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है। आतिशी विधायक दल के साथ राष्ट्रपति से मिलने जाएंगी। उधर, सदन में विपक्ष के सदस्यों के निलंबन को लेकर आतिशी ने आप विधायकों के साथ विरोध जताया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
top news today amar ujala big news mahakumbh pm modi delhi assembly champions trophy slbc tunnel sambhal jama
चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ पाकिस्तान - फोटो : पीसीबी

चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तानी संसद में उठेगा मेजबानों की हार का मुद्दा, पीएम शरीफ करेंगे टीम से चर्चा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जल्द ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और टीम के खिलाड़ियों से चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबानों के खराब प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। इसकी जानकारी राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की सरकार टीम के जल्दी बाहर होने से खफा है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
top news today amar ujala big news mahakumbh pm modi delhi assembly champions trophy slbc tunnel sambhal jama
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एक्स/एएनआई

यूपी: सफाईकर्मियों के लिए योगी का बड़ा एलान- 10 हजार का बोनस, 16000 माह न्यूनतम वेतन और मुफ्त इलाज 
महाकुंभ के समापन के बाद प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। महाकुंभ में लगे यूपी के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार का अतिरिक्त बोनस मिलेगा। इसके अलावा न्यूनतम 16000 प्रति माह वेतन की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed