फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul-gandhi-did-not-push-me-dk-shivakumar-bjp-misinformation-viral-video

क्या राहुल गांधी ने दिया था डीके शिवकुमार को धक्का?: कर्नाटक के सीएम ने बताया सच, भाजपा पर लगाए आरोप

Tue, 13 Oct 2026 08:41 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली/बंगलूरू
पीटीआई, नई दिल्ली/बंगलूरू Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 13 Oct 2026 08:41 PM IST
सार

दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
rahul-gandhi-did-not-push-me-dk-shivakumar-bjp-misinformation-viral-video
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक भाजपा ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए 'लोकतंत्र मार्च' के दौरान कथित घटना को लेकर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने इसे पूरे कर्नाटक का अपमान बताया। भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें कथित तौर पर राहुल गांधी के साथ चलने की कोशिश कर रहे शिवकुमार भीड़ के बीच पीछे होते दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी उनसे आगे चल रहे थे।
विज्ञापन


धक्का देने के दावों पर क्या बोले डीके शिवकुमार?
शिवकुमार ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, "दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने मुझे नहीं धकेला। उन्होंने मेरी चिंता करते हुए सुझाव दिया कि मैं पीछे आ रही गाड़ी में बैठ जाऊं, क्योंकि प्रदर्शनकारियों की भीड़ बहुत ज्यादा थी।" उन्होंने जोर देकर कहा, "प्रदर्शन के दौरान किसी ने मुझे नहीं धकेला।" भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को उनसे बहुत लगाव है, इसलिए वह गलत जानकारी फैला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी ने सात करोड़ कन्नड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाकर उनका अपमान किया। पार्टी ने कहा कि कर्नाटक के लोग राहुल गांधी और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे।

भाजपा ने साधा कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च को "गुंडागर्दी, अहंकार और गुलामी वाली वफादारी" का प्रदर्शन बताया। उन्होंने इसे संवैधानिक मर्यादा के प्रति अवमानना का चौंकाने वाला उदाहरण भी कहा।
विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने शिवकुमार के कुर्ते को खींचकर उन्हें पीछे धकेला। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और एक महिला पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी का भी जिक्र किया। इन घटनाओं को उन्होंने तानाशाही की पहचान बताया।

आपातकाल का जिक्र करते हुए विजयेंद्र ने कहा, "अगर राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर इस तरह व्यवहार करते हैं, तो कल्पना कीजिए कि सत्ता की बागडोर ऐसे लोगों के हाथ में आने पर क्या होगा।" उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश के मुलाकात से इनकार करने के बाद कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च क्यों निकाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की याचिका कथित तौर पर 14 खामियों के साथ लौटा दी गई थी। विजयेंद्र ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक नाटक का मंच नहीं है।"

कांग्रेस ने वीडियो पर दी क्या प्रतिक्रिया?
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने इस मामले पर कहा कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान भीड़ को संभालना मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि पहले भी उन्हें ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। परमेश्वर ने कहा, "वहां सुरक्षा कर्मियों की मुख्य जिम्मेदारी राहुल गांधी की रक्षा करना और यह सुनिश्चित करना था कि लोग आसानी से उनके पास न पहुंच सकें। दुर्भाग्य से मुख्यमंत्री भी उस तरफ चले गए और भीड़ के बीच उन्हें थोड़ा धक्का लगा।"


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रोटोकॉल के तहत सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में सुरक्षा कर्मी सबसे पहले उस व्यक्ति की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, जिसकी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed