फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2025 issue of hosts defeat will raised in Pakistani Parliament PM Shahbaz Sharif will discuss

Champions Trophy: पाकिस्तानी संसद में उठेगा मेजबानों की हार का मुद्दा, पीएम शहबाज शरीफ करेंगे टीम से चर्चा

Thu, 27 Feb 2025 06:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 27 Feb 2025 06:03 PM IST
सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन पर व्यक्तिगत रूप से बात करेंगे। वह क्रिकेट से जुड़े मुद्दों को कैबिनेट और संसद में उठाएंगे।

विज्ञापन
Champions Trophy 2025 issue of hosts defeat will raised in Pakistani Parliament PM Shahbaz Sharif will discuss
चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ पाकिस्तान - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जल्द ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और टीम के खिलाड़ियों से चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबानों के खराब प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। इसकी जानकारी राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की सरकार टीम के जल्दी बाहर होने से खफा है।
विज्ञापन

पाकिस्तान का निराशाजनक प्रदर्शन
29 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही पाकिस्तान की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में करारी हार का सामना करना पड़ा। मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली टीम ने पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस दौरान उन्हें 60 रन से शिकस्त मिली थी। इसके बाद रविवार को पाकिस्तान का सामना भारतीय टीम से हुआ। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने विराट कोहली की शतकीय पारी की बदौलत चिर प्रतिद्वंद्वी को छह विकेट से हरा दिया। इस तरह पाकिस्तान का सफर टू्र्नामेंट में समाप्त हो गया। गुरुवार को गत चैंपियन की टक्कर बांग्लादेश से होनी थी। लेकिन यह मुकाबला एक भी गेंद फेंके बिना बारिश के कारण रद्द हो गया। इस तरह दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। वहीं, न्यूजीलैंड और भारत की टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसद में उठाया जाएगा पाकिस्तान की हार का मुद्दा
पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन पर व्यक्तिगत रूप से बात करेंगे। वह क्रिकेट से जुड़े मुद्दों को कैबिनेट और संसद में उठाएंगे।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने इसके साथ ही कुछ अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 2009 के बाद यह पहली बार है जब चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबान टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई है। आखिरी बार ऐसा दक्षिण अफ्रीका के साथ हुआ था जब टीम ने तीन में से दो मैच हारे और एक में उसे जीत मिली थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम उस वक्त ग्रुप में सबसे नीचे रही थी।

इतना ही नहीं पाकिस्तान ऐसी चौथी टीम है जो चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब का बचाव करने उतरी, लेकिन ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई। पहली बार ऐसा 2004 में हुआ जब भारत और श्रीलंका ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई थी। भारत और श्रीलंका 2002 में इस टूर्नामेंट के संयुक्त विजेता बने थे। आखिरी बार 2013 में ऐसा हुआ था जब गत चैंपियन टीम ग्रुप चरण में बाहर हो गई थी। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया कोई मैच नहीं जीत सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed