फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज सूरत की अदालत में पेश होंगे राहुल गांधी, शहीदी दिवस पर केंद्र के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी आप

Thu, 23 Mar 2023 07:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 23 Mar 2023 07:21 AM IST
विज्ञापन
Top News headline Today: Modi Surname Remark Surat Court Verdict In Defamation Case
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले में आज सूरत की अदालत के समक्ष पेश होंगे। पार्टी नेताओं ने बुधवार को कहा, अदालत के इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है। वहीं, आम आदमी पार्टी शहीद दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर सभा आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। साथ ही ग्वालियर से बिहार आई ट्रेन की एक बोगी के अंदर शराब की जांच के दौरान झोले में विस्फोटक मिला। हालांकि, बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News headline Today: Modi Surname Remark Surat Court Verdict In Defamation Case
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

आज सूरत की अदालत में पेश होंगे राहुल गांधी, मानहानि मामले में फैसला आने की उम्मीद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले में आज को सूरत की अदालत के समक्ष पेश होंगे। पार्टी नेताओं ने बुधवार को कहा, अदालत के इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है। यह मामला ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी से जुड़ा है।
पढ़ें पूरी खबर...

Top News headline Today: Modi Surname Remark Surat Court Verdict In Defamation Case
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शहीदी दिवस पर केंद्र के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी आप
आम आदमी पार्टी शहीद दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर सभा आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। सभा में देशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को आप राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News headline Today: Modi Surname Remark Surat Court Verdict In Defamation Case
सीवान जीआरपी थाने में छह घंटे रहा बम, पटना से टीम ने पहुंचकर किया निष्क्रिय। - फोटो : अमर उजाला

बिहार पहुंची ट्रेन में मिले विस्फोटक, सीवान GRP थाने में झोला पहुंचा तो मची अफरातफरी
ग्वालियर से बिहार आई ट्रेन की एक बोगी के अंदर शराब की जांच के दौरान झोले में विस्फोटक मिला। सीवान स्टेशन पर ट्रेन के अंदर शराब जांच रही टीम में शामिल सिपाही को लावारिस झोले में विस्फोटक का अनुमान नहीं था तो उसने झोला GRP थाने में रख दिया। थानाध्यक्ष ने झोले के अंदर विस्फोटक देखा तो रेल ADG को सूचना दी। बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया है। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News headline Today: Modi Surname Remark Surat Court Verdict In Defamation Case
गौतम अदाणी। - फोटो : अमर उजाला

अरबपतियों की संख्या 8 फीसदी घटी, भारत में 16 नए बने
वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती से इस साल जहां दुनियाभर के अरबपतियों की संख्या में 8 फीसदी की कमी आई है, वहीं भारत में 16 नए अरबपति बने हैं। इन 16 में शीर्ष पर राकेश झुनझुनवाला का परिवार है। राकेश के निधन के बाद से उनकी पत्नी इस समय कारोबार संभाल रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed