फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

छह सीटों पर उपचुनाव: आज असम की लोकसभा, तीन प्रदेशों में खाली पांच विधानसभा सीटों पर वोट, कहां-किस कारण चुनाव?

Tue, 06 Oct 2026 05:23 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 06 Oct 2026 05:23 AM IST
खास बातें

आज तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के मतदान कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इस खबर में आज के उपचुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स जानिए

विज्ञापन
By-poll voting Assam nagaon Bengal Nandigram Rejinagar puducherry Tamil Nadu Madurantakam Dharapuram elections
आज असम, बंगाल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:23 AM, 06-Oct-2026

छह सीटों पर उपचुनाव: आज असम की लोकसभा, तीन प्रदेशों में खाली पांच विधानसभा सीटों पर वोट, कहां-किस कारण चुनाव?

आज देश के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट, पुदुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर मुख्यमंत्री एन रंगासामी की छोड़ी सीट पर, तमिलनाडु की मदुरंतकम, धारापुरम सीट पर डीएमके, सीएम विजय की पार्टी टीवीके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला है। इन विधानसभा सीटों के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव है।  9 अक्तूबर को मतगणना कराई जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है।

कहां और क्यों कराए जा रहे हैं उपचुनाव?
राज्य / केंद्रशासित प्रदेश के नाम विधानसभा / लोकसभा सीट किस कारण चुनाव
पश्चिम बंगाल नंदीग्राम मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने सीट छोड़ी।
रेजीनगर आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने सीट खाली की।
तमिलनाडु मदुरंतकम मारागाथम कुमारवेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई 
धारापुरम पी. सत्यबामा के इस्तीफे के कारण रिक्त।
पुदुचेरी थट्टांचावडी मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने चुनाव जीतने के बाद छोड़ी सीट।
असम नगांव लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई। अब वे भाजपा में शामिल।
 
असम में कैसे समीकरण, सीएम हिमंत का दावा क्या?

दरअसल, लोकसभा सीट होने के कारण असम का उपचुनाव राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा है कि यह सीट भाजपा का पारंपरिक गढ़ नहीं रही है। नगांव में अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या करीब 3.5 लाख अधिक है। पिछली बार सत्ताधारी भाजपा करीब 2.5 लाख वोटों से हारी थी। नगांव लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक तैयारियों को लेकर सीएम सरमा ने कहा, भाजपा का लक्ष्य अपनी चार सीटें बरकरार रखना और बाकी चार में अपनी स्थिति मजबूत करना है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed