फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhijit Deepke alleges police stopping CJP activists from going to Delhi targets Central Government

अभिजीत दीपके का आरोप: सीजेपी कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोक रही पुलिस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Tue, 06 Oct 2026 02:15 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 06 Oct 2026 02:15 PM IST
सार

कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि चंद्रपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस नोटिस देकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने से रोका जा रहा है। उन्होंने पुलिस द्वारा यात्रा खर्च के स्रोत और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पूछताछ पर भी सवाल उठाया है।  

विज्ञापन
Abhijit Deepke alleges police stopping CJP activists from going to Delhi targets Central Government
अभिजीत दीपके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस नोटिस दिए जा रहे हैं और उन्हें 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले सीजेपी के प्रस्तावित आंदोलन में शामिल न होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ अब सिर्फ एक नारा रह गया है और असली मकसद ‘एक देश, एक राजनीतिक पार्टी’ बनाने का है।

विज्ञापन


10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर आंदोलन की तैयारी
दीपके ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीजेपी ने 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन करने का एलान किया है। इस प्रदर्शन के जरिए पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी।
विज्ञापन


चंद्रपुर पुलिस के नोटिस का किया दावा
दीपके का दावा है कि चंद्रपुर पुलिस ने सीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं को नोटिस दिया है। इन नोटिस में कथित तौर पर उनसे 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन में शामिल नहीं होने को कहा गया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने उनसे दिल्ली जाने और आंदोलन में शामिल होने के लिए होने वाले खर्च के पैसों के स्रोत के बारे में भी सवाल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘महाराष्ट्र पुलिस देश में सबसे अच्छी, लेकिन यह दुखद’
दीपके ने कहा, 'मैं कई बार कह चुका हूं कि महाराष्ट्र पुलिस देश की सबसे अच्छी पुलिस है और दिल्ली पुलिस को उससे सीखना चाहिए। लेकिन यह दिल दुखाने वाली बात है कि चंद्रपुर पुलिस ने सीजेपी कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर जंतर-मंतर के आंदोलन में शामिल न होने को कहा। उनसे यह भी पूछा गया कि जंतर-मंतर जाने का खर्च कहां से आएगा।

‘पुलिस को कैसे पता कि आंदोलन हिंसक होगा?’
सीजेपी संस्थापक ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर पुलिस पहले से यह कैसे तय कर सकती है कि आंदोलन हिंसक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से होने वाले प्रदर्शन को लेकर इस तरह की आशंका जताना समझ से परे है।

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी सवाल
दीपके ने पुलिस की ओर से सीजेपी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट नहीं करने की कथित हिदायत पर भी सवाल उठाया, जिनसे हिंसा भड़कने की आशंका हो सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी महात्मा गांधी और डॉ. बी आर आंबेडकर की बात करती है, तो क्या उनकी विचारधारा और उनके नाम का जिक्र करना भी हिंसा माना जाएगा?


ये भी पढ़ें: 'ज्ञानेश भाई हो गया, अब इस्तीफा देने का समय': राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना, धरने पर बैठे

एसआईआर को लेकर विपक्ष का चुनाव आयोग पर हमला
दरअसल, विपक्षी दल विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष ने SIR की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और तीन सदस्यीय चुनाव आयोग के भीतर मतभेद की खबरों को लेकर अभियान भी शुरू किया है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अपने भीतर किसी तरह के मतभेद या बंटवारे की अटकलों को खारिज किया है। आयोग का कहना है कि SIR से जुड़े फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed