{"_id":"641b58b4597c8de4fa0bd6b8","slug":"bomb-in-gwalior-express-explosives-found-in-the-train-at-siwan-station-in-bihar-chaos-at-rail-police-statio-2023-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bomb in Gwalior Express : बिहार पहुंची ट्रेन में मिले विस्फोटक, सीवान GRP थाने में झोला पहुंचा तो अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bomb in Gwalior Express : बिहार पहुंची ट्रेन में मिले विस्फोटक, सीवान GRP थाने में झोला पहुंचा तो अफरातफरी
Thu, 23 Mar 2023 01:06 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:06 AM IST
सार
Explosive in Train : यह किस्मत ही है कि ग्वालियर एक्सप्रेस मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार के सीवान पहुंच गई, लेकिन विस्फोट नहीं हुआ। विस्फोटक का झोला ट्रेन से उतारकर छह घंटे जीआरपी थाने में रहा। उसके बाद निष्क्रिय किया गया।
विज्ञापन
सीवान जीआरपी थाने में छह घंटे रहा बम, पटना से टीम ने पहुंचकर किया निष्क्रिय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर से बिहार आई ट्रेन की एक बोगी के अंदर शराब की जांच के दौरान झोले में विस्फोटक था। सीवान स्टेशन पर ट्रेन के अंदर शराब जांच रही टीम में शामिल सिपाही को लावारिस झोले में विस्फोटक का अनुमान नहीं था तो उसने झोला GRP थाने में रख दिया। थानाध्यक्ष ने झोले के अंदर विस्फोटक देखा तो रेल ADG को सूचना दी। बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया है। आधी रात इस घटनाक्रम से सीवान स्टेशन पर अफरातफरी मच गई, हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं होने से राहत है।
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ते ने मीडियाकर्मियों को भी दूर रखा और अधिक जानकारी नहीं दी।
- फोटो : अमर उजाला
बगैर जानकारी तीन घंटे टंगे रहे झोले
सीवान रेलवे स्टेशन पर शाम में राजकीय रेल पुलिस (GRP) की टीम शराब की जांच कर रही थी7 ग्वालियर से आई ट्रेन की एक जनरल बोगी के अंदर शब्बीर मियां नाम के सिपाही को चार लावारिस झोले मिले। चारों झोले के अंदर खोजबीन नहीं करते हुए सिपाही ने उन्हें जीआरपी थाने के अंदर खूंटी पर टांग दिया। इसके बाद सभी अपने अपने काम में लग गए। करीब तीन घंटे बाद शाम सात बजे जीआरपी थानाध्यक्ष की नजर झोले पर गई।
जानकारी के बाद भी तीन घंटे गुजारना पड़ा
खोलते ही चारों झोलों में विस्फोटक पदार्थ का अनुमान लग गया। कुछ ही मिनटों में जीआरपी थाना को खाली कर दिया गया। रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। थानाध्यक्ष ने रेलवे एडीजी को सूचना दी तो करीब 10 बजे बम निरोधक दस्ता सीवान स्टेशन पहुंचा और निष्क्रिय करने के बाद थैले को लेकर टीम निकल गई। अबतक रेलवे की ओर से औपचारिक बयान प्राप्त नहीं हुआ है कि सीवान से आगे बढ़ गई इस ट्रेन में कहीं और जांच हुई या नहीं।

सीवान जीआरपी थाने के अंदर झोला रखा गया था, इसलिए स्टेशन पर यात्रियों को पता नहीं चला।
- फोटो : अमर उजाला
जांच से पता चलेगा कि सामग्री क्या थी
शशि कुमार के नेतृत्व में सीवान पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने जीआरपी ऑफिस के पीछे के रास्ते से बमों के झोले को बाल्टी में बारी-बारी से निकाला। निरोधक दस्ते ने पुष्टि की कि देखने से विस्फोटक लग रही सामग्री को पूरी सुरक्षा में ले जाया जा रहा है। इसकी जांच कर बताया जा सकेगा कि सामग्री वस्तुत: क्या थी और उसकी क्षमता कैसी थी।
भगदड़ से बचने के लिए यात्रियों को नहीं दी जानकारी
जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने सिर्फ इतना कहा कि विस्फोटक पदार्थ होने की सूचना पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा और वह सुरक्षित तरीके से सामग्री को निकालकर ले जाने में कामयाब रहा। स्टेशन पर आम यात्रियों को आसपास नहीं आने दिया गया था और ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी ताकि भगदड़ जैसी स्थिति न बने।