राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इन पद्म पुरस्कारों में से छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। राष्ट्रपति ने सबसे पहले आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को सम्मानित किया। उनकी बेटी ने यह सम्मान ग्रहण किया। आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त किया।
Padma Award 2023: राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों को किया सम्मानित, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 23 Mar 2023 03:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन