Top News: बंगाल पंचायत चुनाव के लिए मतदान आज, राजस्थान-तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, डच PM का इस्तीफा
पश्विम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग आज
पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच आज 73 हजार से अधिक सीटों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। राज्य चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंचायत चुनाव के दौरान राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। केंद्रीय बलों के करीब 83 हजार जवानों की मतदान केंद्रों पर तैनाती की गई है। केंद्रीय बलों के साथ 19 राज्यों की सशस्त्र पुलिस भी बंगाल में तैनात है, जिन्हें चुनाव के दौरान सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम दोनों राज्यों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम मोदी राजस्थान में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह बीकानेर जिले के नौरंगदेसर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि रैली में बीकानेर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
यलो अलर्ट के बीच दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने शनिवार शाम के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था मगर दिल्ली-एनसीआर में दरम्यानी रात ही झमाझम शुरू हो गई। बारिश करीब दो घटे चली। इससे तापमान में गिरावट होगी। वैसे मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अंदेशा जताया है कि दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं। शाम को बारिश का अंदेशा है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर
लगातार दूसरे दिन एकनाथ शिंदे से मिले फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की। बैठक के बाद फडणवीस को सीएम आवास वर्षा से बाहर आते देखा गया। बता दें, बैठक से पहले शुक्रवार को उद्धव गुट की नेता और विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरे शिंदे गुट में शामिल हो गईं। शिंदे गुट में शामिल होने के बाद गोरे ने कहा- एकनाथ शिंदे के कुशल नेतृत्व में शिवसेना अच्छा काम कर रही है। राज्य में प्रगित हो रही है। पढ़ें पूरी खबर