फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modified UDAN Scheme: 21 States Sign Agreements as Centre Plans 100 New Airports and 120 Destinations

छोटे शहरों तक हवाई सेवा का नया प्लान: केंद्र-राज्य मिलकर चुनेंगे रूट-एयरपोर्ट, जानें उडान स्कीम में नया अपडेट

Tue, 22 Sep 2026 10:42 PM IST
शिवम गर्ग डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 22 Sep 2026 10:42 PM IST
सार

उड़ान योजना 2.0 के लिए मंगलवार को 21 राज्यों ने केंद्र के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस चरण में देश की करीब 100 ऐसी हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की तैयारी है, जिनका अभी इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Modified UDAN Scheme: 21 States Sign Agreements as Centre Plans 100 New Airports and 120 Destinations
विमानन सेवा - फोटो : amarujala.com

विस्तार

देश में हवाई सफर को आसान और किफायती बनाने के लिए संशोधित उड़ान योजना के तहत रूट और एयरपोर्ट चयन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस योजना को आगे बढ़ाएंगी। इसका फोकस छोटे और दूर-दराज के शहरों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ना है। इस चरण में राज्य सरकार उन रूट और एयरस्ट्रिप की पहचान करेंगी, जहां यात्रियों की आवाजाही ज्यादा है। इसके बाद केंद्र और राज्य मिलकर इन जगहों का विकास करेंगे। कम इस्तेमाल हो रहे एयरपोर्ट को भी ज्यादा उपयोगी बनाने पर जोर रहेगा।

विज्ञापन


100 मौजूदा हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट बनाने की तैयारी
उड़ान योजना 2.0 के लिए मंगलवार को 21 राज्यों ने केंद्र के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस चरण में देश की करीब 100 ऐसी हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की तैयारी है, जिनका अभी इस्तेमाल नहीं हो रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, नए चरण में एयरपोर्ट बनाने की रफ्तार बढ़ाने पर जोर रहेगा। इसके लिए चैलेंज मोड अपनाया गया है। इसके तहत काम शुरू होने के बाद एयरपोर्ट निर्माण को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। पहले इसमें औसतन तीन साल लगते थे। पिछले 10 साल में उड़ान के तहत 90 से ज्यादा एयरपोर्ट शुरू किए गए और करीब 1.54 करोड़ यात्रियों को सस्ती हवाई सेवा मिली।
विज्ञापन


10 साल में 120 नए गंतव्यों को जोड़ने का लक्ष्य
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि 2025-26 में देश के घरेलू एयरपोर्ट से करीब 42 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। 2030 तक यह संख्या करीब 50 करोड़ सालाना होने का अनुमान है। नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने कहा, उड़ान का नया चरण केवल हवाई संपर्क बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा। इसका मकसद क्षेत्रीय हवाई सेवाओं को लंबे समय तक चलने लायक और आर्थिक रूप से टिकाऊ बनाना है। नए चरण के लिए 10 साल में 29 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत 120 नए गंतव्यों को हवाई संपर्क से जोड़ने, 200 हेलीपैड बनाने और करीब चार करोड़ यात्रियों को हवाई सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संशोधित उड़ान स्कीम के तहत नए रूट पर एयरलाइंस को बढ़ावा देने के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग अब 3 साल के बजाय 5 साल तक दी जाएगी। हालांकि तीसरे साल के बाद फंडिंग धीरे-धीरे कम होगी। इससे एयरलाइंस पर अचानक वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा और किराए में अचानक बढ़ोतरी की संभावना कम होगी। इसके अलावा मॉडिफाइड उड़ान के तहत एयरलाइंस मांग के हिसाब से छोटे विमान, हेलिकॉप्टर और बड़े विमान चला सकेंगी। इसके अलावा जल निकायों से हवाई कनेक्टिविटी के लिए सी-प्लेन की अलग योजना भी तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed