फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis met Eknath Shinde BJP state president rejected the speculation of changing CM

Politics: लगातार दूसरे दिन एकनाथ शिंदे से मिले फडणवीस, सीएम बदलने की अटकलों को BJP प्रदेशाध्यक्ष ने किया खारिज

Sat, 08 Jul 2023 06:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 08 Jul 2023 06:29 AM IST
सार

उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य में कुछ बदलाव हो सकते हैं। मैंने सुन है कि सीएम एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा जाएगा। हालांकि, नए मुख्यमंत्री के अटकलों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis met Eknath Shinde BJP state president rejected the speculation of changing CM
NCP Crisis - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों लगातार खींचतान चल रही है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। बैठक देर रात तक चली।

विज्ञापन

उद्धव गुट की नेता शिंदे गुट में शामिल हो गई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की। बैठक के बाद फडणवीस को सीएम आवास वर्षा से बाहर आते देखा गया। बता दें, बैठक से पहले शुक्रवार को उद्धव गुट की नेता और विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरे शिंदे गुट में शामिल हो गईं। शिंदे गुट में शामिल होने के बाद गोरे ने कहा- एकनाथ शिंदे के कुशल नेतृत्व में शिवसेना अच्छा काम कर रही है। राज्य में प्रगित हो रही है। 

विज्ञापन

भाजपा ने कहा- शिंदे ही सीएम रहेंगे
उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य में कुछ बदलाव हो सकते हैं। मैंने सुन है कि सीएम एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा जाएगा। हालांकि, नए मुख्यमंत्री के अटकलों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जानबूझकर भ्रम पैदा कर रहे हैं। शिंदे ही सीएम रहेंगे। देवेंद्र फडनवीस सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ही बने रहेंगे। शिंदे राज्य के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। विपक्षी दल भ्रम पैदा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे पद को कोई खतरा नहीं: शिंदे
इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि एनसीपी नेता अजित पवार के सरकार में शामिल होने से उनके पद को कोई खतरा नहीं है और मुख्यमंत्री पद से हटने की बातें अफवाहें हैं। अजित पवार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पार्टियां तभी टूटती हैं जब उसमें कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जाती है। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने खुद कहा था कि शरद पवार 2017, 2019 में भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहते थे मगर बाद में पीछे हट गए। शिंदे ने कहा कि खुद शरद पवार ने मुख्यमंत्री वसंत दादा पाटिल (1978) और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी (1999) के खिलाफ विद्रोह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed