फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Heavy rain expected in Delhi-NCR today, yellow alert

Weather Update : दिल्ली एनसीआर में यलो अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश; अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 08 Jul 2023 10:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 10:34 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शनिवार शाम के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था मगर दिल्ली-एनसीआर में दरम्यानी रात ही झमाझम शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट होगी।

विज्ञापन
Heavy rain expected in Delhi-NCR today, yellow alert
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह से ही दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से दो दिन का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार शाम के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। मगर दिल्ली-एनसीआर में दरम्यानी रात ही झमाझम शुरू हो गई। बारिश करीब दो घटे चली। इससे तापमान में गिरावट होगी। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
वैसे मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अंदेशा जताया है कि दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं। शाम को बारिश का अंदेशा है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक दो एमएम बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश रिज क्षेत्र में 9.7 एमएम बारिश हुई। वहीं पालम क्षेत्र में 9.4 एमएम, लोदी रोड, आया नगर, पूसा में चार एमएम दर्ज हुई। विभाग के अनुसार बारिश से पारा गिरकर 32 डिग्री तक आने की उम्मीद है। रविवार को भी पारा 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण स्तर में मामूली बढ़त
शुक्रवार को मौसम में सुधार के बाद प्रदूषण स्तर में मामूली बढ़त दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर 77 दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार को 72 सूचकांक दर्ज किया गया था। बोर्ड के अनुसार शनिवार को दिल्ली में प्रमुख सतही हवा पूर्व दिशाओं से आने की संभावना है।

हवा की गति 10 - 25 किमी प्रति घंटा हो सकती है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। शाम को मध्यम स्तर पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed