फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi rajasthan telangana visit narendra modi rally in bikaner today latest news in hindi

PM Modi: पीएम मोदी का राजस्थान और तेलंगाना दौरा आज, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, बीकानेर में होगी रैली

Sat, 08 Jul 2023 06:14 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 08 Jul 2023 06:14 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के वारंगल जिले में लगभग 6,100 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रमों में भाग लेने से पहले मोदी जिले के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर जाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 
 

विज्ञापन
pm modi rajasthan telangana visit narendra modi rally in bikaner today latest news in hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम दोनों राज्यों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम मोदी राजस्थान में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह बीकानेर जिले के नौरंगदेसर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि रैली में बीकानेर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के वारंगल जिले में लगभग 6,100 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रमों में भाग लेने से पहले मोदी जिले के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर जाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस साल चुनावी राज्य तेलंगाना की पीएम मोदी की यह तीसरी यात्रा होगी। इससे पहले उन्होंने जनवरी और अप्रैल में भी तेलंगाना का दौरा किया था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री तेलंगाना में 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित होने वाली रेलवे वैगन विनिर्माण इकाई, काजीपेट की आधारशिला रखेंगे। इस बीच पीएम मोदी की वारंगल में होने वाली जनसभा को लेकर तेलंगाना पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। वारंगल के पुलिस आयुक्त एवी रंगनाथ ने कहा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 3500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed