फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Big News: देशभर में जन्माष्टमी का उत्सव आज, आसियान-भारत शिखर सम्मलेन में शामिल होने जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी

Thu, 07 Sep 2023 07:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 07 Sep 2023 07:02 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जन्माष्टमी का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है। श्रृद्धालु सात सितंबर की शाम से आठ सितंबर की सुबह तक विभिन्न मंदिरों में दर्शन करेंगे। वहीं, आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता पहुंच गए हैं। इसके अलावा, इस सप्ताह भारत  जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है। देश के लिए यह बड़ा अवसर होगा क्योंकि इसमें अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन सहित 19 देशों के नेता शामिल होंगे, जो इस समूह का हिस्सा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2023 Updates On Amar Ujala
Janmashtami 2023: लल्ला के स्वागत में सजी कान्हा की नगरी, झिलमिल रोशनी से जगमगाती जन्मस्थली - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में जन्माष्टमी उत्सव आज, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
जन्माष्टमी का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है। श्रृद्धालु सात सितंबर की शाम से आठ सितंबर की सुबह तक विभिन्न मंदिरों में दर्शन करेंगे। इस अवसर पर, कई मंदिर समितियां दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में रथ, झाँकियां, बैंड, टेम्पो आदि से युक्त जन्माष्टमी शोभा यात्राएं और जुलूस भी निकालेंगी। ऐसे में आवश्यकतानुसार यातायात को डायवर्ट किया जायेगा। जुलूस के मार्गों पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2023 Updates On Amar Ujala
जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : Twitter

आसियान-भारत शिखर सम्मलेन में शामिल होने जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी
आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता पहुंच गए हैं। जी20 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2023 Updates On Amar Ujala
अमेरिकी क्रिकेट टीम (बाएं) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

आज भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
इस सप्ताह भारत  जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है। देश के लिए यह बड़ा अवसर होगा क्योंकि इसमें अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन सहित 19 देशों के नेता शामिल होंगे, जो इस समूह का हिस्सा है। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। वहीं, आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2023 Updates On Amar Ujala
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

शिखर सम्मेलन के लिए विशेष मौसम पूर्वानुमान जारी करेगा IMD
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अपने स्तर पर अलग तैयारी की है। मौसम विभाग ने दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर विशेष और वास्तविक समय मौसम पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए प्रगति मैदान के पास एक अतिरिक्त स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किया है। शिखर सम्मेलन के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की चौबीसों घंटे मौसम की निगरानी गुरुवार सुबह से शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed