फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ASEAN Summit Live: 'भारत की एक्ट-ईस्ट नीति अहम, हमारा सहयोग तेजी से बढ़ा', आसियान-भारत समिट में बोले PM मोदी

Thu, 07 Sep 2023 12:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 07 Sep 2023 12:27 PM IST
खास बातें

PM Modi Indonesia Visit Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंच गए। पीएम मोदी ने यहां समिट को संबोधित किया और कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति अहम है। पीएम ने कहा कि भारत और आसियान के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वन अर्थ, वन फैमिली हमारा मंत्र है। हमें हर क्षेत्र में मिलकर काम करने की जरूरत है। 
 

विज्ञापन
PM Modi Indonesia Visit Live Updates 20th ASEAN Summit Jakarta Convention Center News in Hindi
आसियान समिट में पीएम मोदी। - फोटो : PMO/Social Media

लाइव अपडेट

12:27 PM, 07-Sep-2023

इंडोनेशिया से रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के समापन के बाद इंडोनेशिया के जकार्ता से रवाना हुए।
08:20 AM, 07-Sep-2023
इंडोनेशिया के जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान के अन्य नेताओं के साथ तस्वीर खिंचाई।
विज्ञापन
08:07 AM, 07-Sep-2023

'वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच हमारे संबंधों में प्रगति हुई'

आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है। भारत की हिंद-प्रशांत पहल में भी आसियान क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। वैश्विक अनिश्चितताओं के माहौल में भी हर क्षेत्र में हमारे आपसी सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है। वैश्विक विकास में आसियान क्षेत्र की अहम भूमिका है। 21वीं सदी एशिया की सदी है। मुझे विश्वास है कि आज हमारी बातचीत से भारत और आसियान क्षेत्र के भावी भविष्य को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए संकल्प लिए जाएंगे।
07:56 AM, 07-Sep-2023

पीएम मोदी ने जोको विदोदो को दी सफल आयोजन के लिए बधाई

आसियान और भारत की साझेदारी चौथे दशक में प्रवेश कर रही है। इस समिट के शानदार आयोजन के लिए मैं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो का मैं अभिनंदन करता हूं। आसियान समिट की अध्यक्षता के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।
07:53 AM, 07-Sep-2023

आसियान-भारत को मिलकर काम करने की जरूरत: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-भारत समिट को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति अहम है। पीएम ने कहा कि भारत और आसियान के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वन अर्थ, वन फैमिली हमारा मंत्र है। हमें हर क्षेत्र में मिलकर काम करने की जरूरत है। 
04:36 AM, 07-Sep-2023
प्रवासी भारतीयों ने किया पीएम मोदी का स्वागत
जकार्ता हवाईअड्डे पर प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। मोदी-मोदी और भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा था। पीएम मोदी के स्वागत के लिए सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि, बूढ़े-बच्चे भी एकत्रित हुए। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोग शान से तिरंगा लहरा रहे थे। पीएम मोदी ने भी प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। स्वागत में लोगों का कहना है कि पीएम मोदी के इंडोनेशिया आने से बहुत खुशी मिली है। हम उनका स्वागत करने आए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:36 AM, 07-Sep-2023
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
जकार्ता पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जकार्ता पहुंच गया हूं। आसियान से संबंधित बैठकों और विभिन्न नेताओं के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।
 
04:22 AM, 07-Sep-2023

ASEAN Summit Live: 'भारत की एक्ट-ईस्ट नीति अहम, हमारा सहयोग तेजी से बढ़ा', आसियान-भारत समिट में बोले PM मोदी

आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता पहुंच गए हैं। जी20 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed