आज लोकसभा के तीसरे चरण के लिए देश में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीट पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रज्ज्वल रेवन्ना जैसे लोगों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई जानी चाहिए। ऐसे अत्याचारियों को सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग करते हुए कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए। वहीं, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित करेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज तीसरे चरण का लोकसभा चुनाव और हिमाचल में रिजल्ट, प्रज्ज्वल मामले में PM ने तोड़ी चुप्पी; अहम खबरें
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में 93 सीट के लिए मतदान शुरू, पीएम ने किया मताधिकार का प्रयोग
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके बाद पीएम ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मताधिकार का प्रयोग किया। पढ़ें पूरी खबर
CMIE Report: बेरोजगारी अप्रैल में बढ़कर 8.1 फीसदी, 47 लाख लोगों का छिना रोजगार
देश में 15 साल और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के बीच बेरोजगारी दर अप्रैल, 2024 में बढ़कर 8.1 फीसदी पर पहुंच गई। मार्च में यह 7.4 फीसदी रही थी। बेरोजगारी की सबसे ज्यादा मार ग्रामीण इलाकों पर पड़ी है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के कंज्यूमर पिरामिड हाउसहोल्ड सर्वे में दावा किया गया है कि पिछले महीने 47 लाख लोगों का रोजगार छिन गया। इनमें सर्वाधिक करीब 90 फीसदी हिस्सेदारी गांवों में रहने वाले लोगों की रही। पढ़ें पूरी खबर
HP Board 10th Result Live: आज जारी होगा एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित करेगा। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से 21 मार्च तक हुई थीं। 2,258 परीक्षा केंद्रों पर करीब 95 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर
PM ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रज्ज्वल जैसे अत्याचारी को मिले कठोर सजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रज्ज्वल रेवन्ना जैसे लोगों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई जानी चाहिए। ऐसे अत्याचारियों को सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग करते हुए कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए। मोदी ने कहा, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर जेडीएस सांसद को देश से बाहर जाने में मदद की। यही नहीं, वोक्कालिगा बहुल क्षेत्र में चुनाव होने के बाद वीडियो को जारी कराया। पढ़ें पूरी खबर