फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Phase 3 Election Live: तीसरे चरण में 64.40 फीसदी मतदान, असम में सबसे ज्यादा 81.71 फीसदी वोटिंग

Tue, 07 May 2024 09:30 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 07 May 2024 09:30 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हुआ। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके बाद पीएम ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पढ़िए मतदान से जुड़े पल-पल के अपडेट्स

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Live 3rd Charan Chunav 11 States 93 Constituencies Evm Glitch News
LS Polls - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

02:29 AM, 08-May-2024
बैतूल में मतदान दल को वापस ला रही बस आग में जलकर खाक
तीसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद बैतूल में छह मतदान केंद्रों से मतदान सामग्री और कर्मचारियों को लेकर लौट रही बस में मंगलवार रात आग लग गई। आग में बस पूरी तरह खाक हो गई। हादसे में सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। मतदान सामग्री को आंशिक नुकसान होने की खबर है। हालांकि, अभी मतदान सामग्री को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। चुनाव कर्मचारियों और ईवीएम को लाने के लिए दूसरी बस मौके पर बुलवाई गई। हादसा साईंखेड़ा थानाक्षेत्र के बिसनूर और पौनी गौला गांवों के बीच हुआ। बस का ड्राइवर जलती बस से कूद गया था, जबकि कर्मचारियों ने मुश्किल से जान बचाई। सूचना मिलते ही बैतूल से अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। बैतूल, मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू किया गया।
02:24 AM, 08-May-2024
तीसरे चरण में 64.40 फीसदी मतदान, असम में सबसे ज्यादा वोटिंग
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीट पर करीब  64.40 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, असम में सबसे ज्यादा 81.71 फीसदी मतदान हुआ। उसके पश्चिम बंगाल में 76.52 फीसदी और गावों में 75.20 फीसदी मतदान हुआ। जबकि उत्तर प्रदेश में सबसे कम 57.34 फीसदी मतदान हुआ। बिहार में 58.18 फीसदी, गुजरात में 59.51 फीसदी और महाराष्ट्र में 61.44 फीसदी मतदान हुआ। कुल मतदान प्रतिशत 64.58 फीसदी रहा। आयोग के मुताबिक, ये आंकड़े अनुमानित हैं और आंकड़े जुटाने के साथ ये बढ़ सकते हैं। 

अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ में 71.06 फीसदी, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 69.87 फीसदी, कर्नाटक में 70.41 फीसदी और मध्य प्रदेश में 66.05 फीसदी मतदान हुआ। तीसरे चरण में 8.39 करोड़ महिलाओं सहित 17.24 करोड़ लोग मतदान के पात्र थे और 1.85 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसके साथ ही बीस राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और 543 में से 282 लोकसभा सीट पर मतदान पूरा हो गया है। 
विज्ञापन
09:19 PM, 07-May-2024

नौ बजे तक वोटिंग के आंकड़े आए

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान % 3 बजे तक मतदान % 5 बजे तक मतदान % 9 बजे तक मतदान %
असम 10.12 27.34 45.88 63.08 74.86 75.83
बिहार 10.41 24.41 36.69 46.69 56.01 57.23
छत्तीसगढ़ 13.24 29.90 46.14 58.19 66.87 68.15
दादरा नगर हवेली 10.13 24.69 39.94 52.43 65.23 65.23
गोवा 13.02 30.94 49.04 61.39 72.52 74.50
गुजरात 9.87 24.35 37.83 47.03 55.22 57.00
कर्नाटक 9.45 24.48 41.59 54.20 66.05 69.03
मध्य प्रदेश 14.43 30.21 44.67 54.09 62.28 64.57
महाराष्ट्र 6.64 18.18 31.55 42.63 53.40 56.37
उत्तर प्रदेश 12.94 26.12 38.12 46.78 55.13 57.34
पश्चिम बंगाल 15.85 32.82 49.27 63.11 79.93 73.93
05:35 PM, 07-May-2024

पांच बजे तक वोटिंग के आंकड़े आए

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान % 3 बजे तक मतदान % 5 बजे तक मतदान %
असम 10.12 27.34 45.88 63.08 74.86
बिहार 10.41 24.41 36.69 46.69 56.01
छत्तीसगढ़ 13.24 29.90 46.14 58.19 66.87
दादरा नगर हवेली 10.13 24.69 39.94 52.43 65.23
गोवा 13.02 30.94 49.04 61.39 72.52
गुजरात 9.87 24.35 37.83 47.03 55.22
कर्नाटक 9.45 24.48 41.59 54.20 66.05
मध्य प्रदेश 14.43 30.21 44.67 54.09 62.28
महाराष्ट्र 6.64 18.18 31.55 42.63 53.40
उत्तर प्रदेश 12.94 26.12 38.12 46.78 55.13
पश्चिम बंगाल 15.85 32.82 49.27 63.11 79.93
03:38 PM, 07-May-2024

तीन बजे तक वोटिंग के आंकड़े आए

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान % 3 बजे तक मतदान %
असम 10.12 27.34 45.88 63.08
बिहार 10.41 24.41 36.69 46.69
छत्तीसगढ़ 13.24 29.90 46.14 58.19
दादरा नगर हवेली 10.13 24.69 39.94 52.43
गोवा 13.02 30.94 49.04 61.39
गुजरात 9.87 24.35 37.83 47.03
कर्नाटक 9.45 24.48 41.59 54.20
मध्य प्रदेश 14.43 30.21 44.67 54.09
महाराष्ट्र 6.64 18.18 31.55 42.63
उत्तर प्रदेश 12.94 26.12 38.12 46.78
पश्चिम बंगाल 15.85 32.82 49.27 63.11
02:51 PM, 07-May-2024

असम के मुख्यमंत्री ने डाला वोट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बारपेटा संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डाला। कांग्रेस के दीप बायन के खिलाफ एनडीए ने असम गण परिषद (एजेपी) के उम्मीदवार फणी भूषण चौधरी को मैदान में उतारा है। सरमा ने वोट डालने के बाद कहा कि असम में हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है। पिछले 10 साल में असम के लोगों ने अभूतपूर्व विकास देखा है। हम उसे जारी रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:27 PM, 07-May-2024

भाजपा में शामिल हुई राधिका खेड़ा, बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह

भाजपा में शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा ने कहा, "मैं परसों तक कांग्रेस में रही और न्याय मांगती रही, लेकिन जो अपनी पार्टी की बेटी को न्याय नहीं दे सके। जिसने अपने जीवन के 22 साल पार्टी को दे दिया उसे न्याय नहीं दे पाए तो जनता भी देख रही है कि वो उन्हें क्या न्याय दे पाएंगे। मैं देश की जनता को कहना चाहूंगी कि जो अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं, वो जो 5 न्याय में से एक महिला न्याय की बात कर रहे हैं वह वो पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो वह किसी के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।"
02:08 PM, 07-May-2024
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "जो लोग 'वोट जिहाद' के नारे लगा रहे हैं, उनका समर्थन पाकिस्तान से 'जिहाद' करने वाले लोग कर रहे हैं। वे पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ 'वोट जिहाद' की बात करते हैं। मैं देश की जनता से अपील करना चाहता हूं कि उन्हें अपने वोट के जरिए जवाब दें।''
01:42 PM, 07-May-2024

West Bengal: मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठीं महिलाएं

पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरा चरण की वोटिंग जारी है। मालदा में महिलाओं ने अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए मतदान का बहिष्कार किया। ये महिलाएं मालदा के एक मतदान केंद्र राजदौल एसएसकेपी के बाहर ही धरने पर बैठ गईं। मतदान का बहिष्कार कर रही एक महिला ने कहा, "हमारे क्षेत्र में विकास से जुड़ा कोई ताम नहीं हुआ है, सड़कें, ब्रिज नहीं बनाई गई। क्षेत्र के सांसद विधायक यहां से नदारद हैं। हमारी बातें सरकार को सुन्नी होंगी। जब तक यहां पर मतदान जारी रहेंगे हम तब यहां बैठे रहेंगे। हम मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं।"
01:26 PM, 07-May-2024
राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान %
असम 10.12 27.34 45.88
बिहार 10.41 24.41 36.69
छत्तीसगढ़ 13.24 29.90 46.14
दादरा नगर हवेली 10.13 24.69 39.94
गोवा 13.02 30.94 49.04
गुजरात 9.87 24.35 37.83
कर्नाटक 9.45 24.48 41.59
मध्य प्रदेश 14.43 30.21 44.67
महाराष्ट्र 6.64 18.18 31.55
उत्तर प्रदेश 12.94 26.12 38.12
पश्चिम बंगाल 15.85 32.82 49.27
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed